3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajsamand: ‘पूरे शहर में नाम चलता है, फोटो लगी है थाने में’ रील में डायलॉग पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया सबक

Rajsamandr crime news: राजसमंद के केलवा इलाके में सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में बनाई गई एक रील ने युवक को सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वायरल वीडियो पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
रील बनाकर पुलिस को चुनौती देने का आरोपी,पत्रिका फोटो

रील बनाकर पुलिस को चुनौती देने का आरोपी,पत्रिका फोटो

Rajsamandr crime news: राजसमंद के केलवा इलाके में सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में बनाई गई एक रील ने युवक को सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वायरल वीडियो पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस थाने के बाहर रील बनाकर सीधे तौर पर पुलिस को ही चुनौती दे डाली थी।

पूरे शहर में नाम चलता है, फोटो लगी है थाने में…

जानकारी के अनुसार मनीष भील निवासी लेवा की खादरी थाना नाथद्वारा ने थाना परिसर के बाहर ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रील में आपत्तिजनक और चुनौतीपूर्ण शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पूरे शहर में नाम चलता है, फोटो लगी है थाने में, शेर जैसा कलेजा चाहिए खान साहब को हाथ लगाने में…” डायलॉग बोलते हुए आरोपी ने वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और ट्रेंड में आ गया। वायरल वीडियो पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया और कुछ ही घंटे में उसे धर दबोचा।

वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

रील के वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जांच के दौरान युवक की पहचान की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया।

रील्स में अवैध हथियारों का चलन बढ़ा

हाथों में ​अवैध हथियार लेकर रील बनाने और ज्यादा लाइक्स हासिल करने का जुनून युवाओं को महंगा पड़ रहा है। सीकर जिले में बीते 29 मार्च को एक ऐसे ही मामले में युवक ने हथियारनुमा लाइटर को लेकर बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल की तो पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस ने इसी मामले में 2 नाबालिग लड़कियों से भी समझाइश की। जीणमाता थाना पुलिस ने हथियार जैसे दिखने वाले लाइटर को लेकर रील बनाने वाले आरोपी युवक सुजल योगी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोपी से लाइटरनुमा हथियार जब्त किया है। पुलिस ने इसी मामले में दो नाबालिग लड़कियों से भी समझाइश की है।