राजसमंद

गहलोत सरकार दिन में सपने देखना बंद करे – दीया

- कांग्रेस के जनघोषणा पत्र एवं मंत्रियों की रिपोर्ट पर सांसद ने ली चुटकी
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2020, 6:19 PM IST
गहलोत सरकार दिन में सपने देखना बंद करे - दीया
गहलोत सरकार दिन में सपने देखना बंद करे - दीया

राजसमन्द. राज्य सरकार के 21 माह में 252 चुनावी वादे पूरे करने के दावे पर चुटकी लेते हुए सांसद और प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पिछले 6 माह से तो गहलोत सरकार स्वयं कोमा में है और प्रदेश कोरोना से त्रस्त है। फिर बचे हुए 15 माह में से छुट्टियों, त्योहारों और आचार सहिंता के दिन निकाल दें तो लगभग 12 माह ही बचते हैं। मतलब हर डेढ़ दिन में सरकार ने एक वादा पूरा कर दिया। सरकार दिन में सपने देखना बंद करे और धरातल पर उतर आए तो बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री को नहीं पता वे कहां हैं
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी को यह भी नहीं मालूम कि वे कहां है और उनकी सरकार कहां। न तो किसानों के कर्जे माफ हुए और न ही जनता के काम, लेकिन यह जरूर हुआ कि बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई, गौशालाओं के अनुदान पर रोक लगा दी गई और जब-जब सरकार पर खतरा मंडराया तो कोरोना के बहाने राज्य की सीमाएं सील कर दी गई।

जनता से वसूला होटलों का बिल
सांसद ने कहा कि सरकार खुद पांच सितारा होटलों में थी और उनका खर्चा बिजली बिल के माध्यम से जनता से वसूला गया और वसूली आज भी जारी है। सरकार के खाते में एक उपलब्धि जरूर है कि उनके विधायकों ने इटेलियन डिश बनाना सीख लिया है और राजस्थान में अपराध के आंकड़ों ने रिकार्ड कायम कर दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत

Rajsamand: जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा? सियासी गणित में उलझी भाजपा-कांग्रेस; 14 महिला वार्डों पर नजर

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP-कांग्रेस को झटका: महापंचायत में कुमावत समाज का एलान- किसी दल का टिकट नहीं लेंगे