
अश्वनी प्रतापसिंह @ राजसमंद. जिला परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (वर्तमान में समग्र शिक्षा अभियान) में प्लेसमेंट के तहत लगे 8 कार्मिकों का अप्रेल 2018 का भुगतान बाकी है। कार्मिकों ने इसकी शिकायत जिला कलक्टर से की है। दिए ज्ञापन में कार्मिकों ने बताया कि वह एक प्लेसमेंट कम्पनी के तहत वह लगे थे। कम्पनी का किसी कारणवश अपे्रेल माह में ठेका निरस्त हो गया, कम्पनी ने आजतक उनका भुगतान नहीं किया। जिससे कार्मिक खासे परेशान है। कार्मिकों ने इससे पूर्व भी कलक्टर सहित शिक्षाधिकारियों से भी राशि दिलवाए जाने की मांग की है।
विभाग ने अटकाया...
ठेका निरस्त होने के बाद विभाग में जमा अमानत राशि जब्त कर कार्मिकों को भुगतान देने के लिए कहा था, शेष राशि का डीडी भी विभाग को बनाकर दे दिया है, अब उन्होंने क्यों नहीं दिया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
मदनसिंह सिसोदिया, रॉयल सिक्यूरिटी सर्विसेज, कांकरोली, राजसमंद
एजेंसी को हमने अप्रेल 2018 के लिए 72280 रुपए का भुगतान किया था, एजेंसी की राशि 60 हजार रुपए ही हमारे पास जमा है। ऐसे में एजेंसी बीच के 12 हजार रुपए का मिलान करवा दे तो हम कार्मिकों को राशि देदें।
युगल बिहारी दाधीच, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राजसमंद