राजसमंद

कार-ट्रक भिड़ंत में चार की मौत

सभी राजसमंद जिले के निवासी, जयपुर में स्टोन मार्ट में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तड़के चार बजे गोमती के पास कितेला में हुआ हादसा
2 min read
Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand accident news,
कार-ट्रक भिड़ंत में चार की मौत

राजसमंद/चारभुजा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन एक बुरी खबर आई। नेशनल हाइवे-8 पर गोमती-ब्यावर खण्ड में गोमती के पास कितेला में सोमवार तड़के चार बजे एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी जयपुर में स्टोन मार्ट प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर राजसमंद लौट रहे थे। हादसा एक ट्रेवल्स बस को ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। पुलिस के अनुसार रमेशचन्द्र (32) पुत्र भंवरलाल कुमावत निवासी बडारड़ा, सुरेश कुमार (55) पुत्र चैकापन पिल्लई निवासी धोइन्दा, अनिल कुमार राघवन (32) निवासी कांकरोली तथा विनयशेखर पुत्र (46) पुत्र चन्द्रशेखर पिल्लई निवासी कांकरोली एसयूवी गाड़ी में रविवार को जयपुर गए थे। लौटते समय सोमवार तड़के कितेला गांव के पास उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें चारों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हाइवे से गुजरते वाहनचालकों की सूचना पर चारभुजा थाने से एएसआई लक्ष्मण सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत आरके जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


टक्कर इतनी तेज कि दिशा ही बदल गई
हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैवल्स बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने एसयूवी कार को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपुर से आ रही कार जयपुर की दिशा में ही मुड़ गई। सभी राजसमंद जिले के निवासी हैं, जो मार्बल कारोबार से जुड़े हुए हैं। जयपुर में लगी स्टोन मार्ट प्रदर्शनी में हिस्सा लेने रविवार को जयपुर गए थे।


अस्पताल में लगा जमावड़ा
चारों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन-परिचित अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। काफी देर तक वहां गहमागहमी भरा और गमजदा माहौल रहा।

Published on:
04 Feb 2019 02:51 pm