राजसमंद

अहम सुराग लगे हाथ, पुलिस का दो दिन में खुलासे का दावा

चारभुजा के मोराणा में डकैती और महिला से लूट की वारदात से ग्रामीणों में दहशत
2 min read
in two days police open the charbhuja case
अहम सुराग लगे हाथ, पुलिस का दो दिन में खुलासे का दावा

पुलिस ने गठित की स्पेशल टीम
चारभुजा. थाना क्षेत्र के मोराणा में हुई डकैती और गैंगरेप की संगीन वारदात के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने दो दिन में पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित स्पेशल टीम तहकीकात कर रही है।
पुलिस के अनुसार राजसमन्द जिले की चार थानों के पुलिस अधिकारियों केलवा थानाधिकारी श्यामलाल, आमेट से पेशावर खान, दिवेर से दिलीप सिंह चारण, केलवाड़ा से ज्ञानदेव सिंह सहित चारभुजा के एसएसआइ भंवरलाल विश्नोई व वृत्त निरीक्षक कुम्भलगढ़ मंजीतसिंह शेखावत की टीम जांच में जुटी है। टीमों ने सीआइ मंजीतसिंह शेखावत व चारभुजा थानाप्रभारी भंवरलाल विश्नोई के निर्देशन में शनिवार को घटनास्थल का मुआयना किया। यहां पूर्व सरपंच एवं घायल गोपालसिंह शिशोदिया व उसकी पत्नी पुष्पा कुंवर से गुरुवार रात हुए घटनाक्रम की जानकारी ली। सीआइ मंजीतसिंह ने बताया कि वारदात का खुलासा जल्द किया जाएगा। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में अहम सुराग मिले हैं।
अब तक तहकीकात इन बिन्दुओं के आधार पर
पुलिस ने मोराणा गांव से बदमाशों द्वारा कैंपर गाड़ी ले जाने के निशान को चिह्नित किया है। बदमाश मोराणा से वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे मेवाडिय़ा व गांवगुड़ा से इसवाल की तरफगए, ऐसी आशंका जताईजा रही है। वारदात को अंजाम देने वाली डकैत गैंग खेरवाड़ा क्षेत्र की हो सकती है। मजदूरों से भी इस घटना को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जिले की विशेष शाखा भी जांच में मदद कर रही है। दोनों घटनास्थलों पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मोराणा में इस वारदात के बाद से भय व्याप्त है।
यह हुई थी वारदात
ज्ञात हो, आठ नकाबपोश बदमाश मोराणा (चारभुजा) में गुरुवार अद्र्धरात दो परिवारों के घर पर डाका डालकर सात लोगों को बनाकर तीन लाख की नकदी, चार लाख के सोने-चांदी के जेवर, कैम्पर सहित घरेलू सामान लूट कर फरार हो गए। जानलेवा हमले से घबराकर महिला सहित दस श्रमिक भाग गए, जबकि एक अकेली कमरे में रह गई, जिसे बंधक बनाकर छह बदमाशों ने गैंगरेप भी किया था।

Published on:
15 Dec 2018 09:56 pm