राजसमंद

संत के वास्तविक कार्य दान और सेवा भाव का विकास-मौनी बाबा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश द्वार का लोकार्पण
2 min read
rajsamand
संत के वास्तविक कार्य दान और सेवा भाव का विकास-मौनी बाबा

चारभुजा. रोकडिय़ा हनुमान मंदिर के महंत मौनी रामदास ने कहा कि सच्चा संत वही है, जो शिष्यों में दान और सेवा भाव का विकास कर उसे परोपकार करना सिखा सके।
वे सोमवार को यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दो साल की लम्बी प्रतिक्षा के बाद भामाशाह बाबूलाल राठौड़ ने विद्यालय के लिए अत्यंत आवश्यक इस द्वार का निर्माण कराया, जिससे यहां अध्ययनरत बालिकाओं और स्टाफ को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने अपने सेवा कार्यों से साबित कर दिया है कि वे आचार्य महाश्रमण के सच्चे भक्त हैं, जो उनके दिए संदेश को जीवन में उतार रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सरपंच नाथूलाल गुर्जर ने विद्यालय में 26 जनवरी से पूर्व रंगरोगन करवाने और बालिका छात्रावास में ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा की। समारोह में इस विद्यालय के द्वार सहित चारभुजा में अब तक कुल सात द्वार बनवा चुके भामाशाह राठौड़ का विद्यालय परिवार की ओर से बहुमान किया गया। स्वागत संस्था प्रधान पोमाराम परिहार ने किया। इस दौरान रूपनगर के महन्त ईश्वरदास, फतेहलाल मेहता, गिरधारीलाल सेवक, पूर्व उपजिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, झीलवाड़ा सरपंच शक्तिसिंह सोलंकी, भेरूसिंह सोलंकी, किशन कोठारी, पूर्व सरपंच हीरालाल गुर्जर, मनोज कुमार, हेमराज चण्डालिया, निरंजन सिंह सोलंकी, हिरादास वैष्णव, बसन्त पालीवाल, विष्णुकुमार माली, कृपाशंकर दवे, शांतिलाल टेलर मौजूद थे। , सहित कई ग्रामवासी मौजुद थे। संचालन जगन्नाथ सिंह सोलंकी ने किया।

पीपली नगर में प्रार्थना हॉल का उद्घाटन
देवगढ़. ग्राम पंचायत पीपली नगर में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह सुरेश कुमार दक द्वारा 500 बालिकाओ के बैठने के लिए बनाए गए प्रार्थना हॉल का उदघाटन सोमवार को समारोह के साथ हुआ।
उद्घाटन भामाशाह दक व उनकी पत्नी मीना देवी ने किया। उद्घाटन से पूर्व गांव के लोगों ने भामाशाह का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संस्थापक तारा सोनगरा ने की। इससे पूर्व भी गांव में भामाशाह द्वारा नौ लाख की लागत से 2 हॉल व एक पानी की प्याऊ बनवाई जा चुकी है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य डूंगरसिंह, भंवरलाल पितलिया, तेजपाल सिंह, समाजसेवी राजूसिंह रावत, नाथूराम सालवी, प्यारेलाल प्रजापत, नरेश खटीक, इंदरसिंह, माधुसिंह, कालूसिंह, कूपसिंह, लादूलाल, भंवरसिंह, कैलाश मेवाड़ा, धनाराम, सूरजमल मेवाड़ा, जितेंद्रसिंह, रूपसिंहए भादूसिंह मौजूद थे।

Published on:
14 Aug 2018 08:37 pm