राजसमंद

VIDEO : जेके फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत, 20 हो गए घायल, सूचना पर दौड़े अधिकारी

मॉक ड्रील से परखी आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था, सूचना के पांच मिनट में पहुंचे पटवारी-कांस्टेबल
less than 1 minute read
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news. rjasamand,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,
VIDEO : जेके फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत, पुलिस- प्रशासन में मचा हड़कंप

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

राजसमंद शहर के जेके टायर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत व बीस से ज्यादा श्रमिकों के घायल होने की सूचना वायरल कर प्रशसन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था परखी। 4.5 बजे जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना वायरल हुई और 4.9 बजे जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव पहुंच गए। सूचना वायरल होने के पांच मिनट बाद 4.10 बजे एमड़ी पटवारी मनीष गुर्जर व कांकरोली थाना आ सूचना अधिकारी विक्रमसिंह सोलंकी पहुंचे और अगले मिनट में तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला व कांकरोली थाने के एएसआई मांगीलाल पहुंच गए। अन्य पुलिस, प्रशासनिक व निकाय कार्मिक, अफसरों के साथ अन्य लोग आधे घंटे तक आते रहे।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से 4.5 बजे दुर्घटना की सूचना पुलिस, प्रशासनिक, नगरपरिषद के साथ विभागीय अधिकारियों को दी गई। 4.15 बजे उपखंड अधिकारी सुरेशचंद्र खटीक, डीएसपी दुर्गसिंह, उनके साथ नगरपरिषद की फायर ब्रिगेड, फायर प्रभारी अरुण कुमार, राजनगर थाने से उप निरीक्षक पे्रमसिंह, 4.17 बजे नगरपरिषद सभापति सुरेश पालीवाल, आयुक्त जनार्दन शर्मा, 4.19 बजे जिला अस्पताल एम्बुलेंस 4.20 बजे एएसपी राजेश भारद्वाज, 4.21 बजे एडीएम राकेश कुमार, पंचायत समिति बीडीओ मोहनलाल कुमावत, 4.24 बजे आरके अस्पताल पीएमओ डॉ.. नरेंद्र पालीवाल, 4.25 बजे कांकरोली सीआई कैलाशदान, कुंवारिया थाना प्रभारी भगवान लाल, पीएचईडी अभियंता, पुलिस जाब्ता पहुंच गया। फिर 4.27 बजे पीडब्लूडी अभियंता व अन्य पुलिस फोर्स का जाब्ता फैक्ट्री पहुंचा। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी मानद सचिव राजकुमार दक सहित कई लोग पहुंच गए।

Updated on:
14 Feb 2019 06:58 pm
Published on:
14 Feb 2019 06:58 pm