राजसमंद

मा​शिबो परिणाम: 337 विद्यालय उत्कृष्ठ श्रेणी पर खरे उतरे

राजसमंद. जिले के राजकीय विद्यालयो का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10 का परिणाम काफी अच्छा रहा। जिले के कुल 391 विद्यालयो मेसे 218 राजकीय विद्यालयो का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वही 337 राजकीय विद्यालयो का परीक्षा परिणाम विभागीय मापदण्ड के अनुसार उत्कृष्ठ श्रेणी का रहा। मात्र दो राजकीय विद्यालयो का परिणाम विभागीय […]

2 min read
Rajsamand education news

राजसमंद. जिले के राजकीय विद्यालयो का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10 का परिणाम काफी अच्छा रहा। जिले के कुल 391 विद्यालयो मेसे 218 राजकीय विद्यालयो का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वही 337 राजकीय विद्यालयो का परीक्षा परिणाम विभागीय मापदण्ड के अनुसार उत्कृष्ठ श्रेणी का रहा। मात्र दो राजकीय विद्यालयो का परिणाम विभागीय मापदण्ड से कम रहा है। जिले का परीक्षा परिणाम 95.86 प्रतिशत रहा। इस बार जिले का प्रदेश में 9 वां स्थान रहा है। जबकि गत वर्ष जिले का प्रदेश के में 95.33 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में 6वां स्थान रहा था।

विभागीय अनुसार परिणाम का गणित

विवरण विद्यालयो की संख्या

  • कुल विद्यालय 391
  • शत प्रतिशत परिणाम 218
  • 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम 119
  • 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक परिणाम 51
  • 50 प्रतिशत से कम परिणाम 2
  • परिमाण रोका गया 1

जिले का कक्षा 10 का विगत सात वर्षो का नामांकन एवं परिणाम

वर्षकुल संख्याप्राप्त संख्याप्रतिशत (%)क्रम
2026148221420995.869
2025151501444295.336
2024155411472494.7416
2023157201416190.0815
2022168111317478.3720
2021196541959399.6913
2020162891313080.6115

इन विद्यालयो के संस्था प्रधानो के खिलाफ होगी कार्यवाही

जिले के रेलमगरा ब्लाॅककोटडी का परिणाम 48.78 प्रतिशत रहा। विद्यालय में 41 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ठ हुए उन में से 20 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। खमनोर ब्लाॅक के संगरूण का परिणाम 47.83 प्रतिशत रहा। विद्यालय में 23 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ठ हुए उन में से 11 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

महात्मा गांधी राजनगर का परिणाम तकनीकिकारणो से रोका

महात्मा राजकीय गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनगर के 42 विद्यार्थियो में से 34 विद्यार्थियो का परिणाम तकनीकिकारणो से रोका गया। विद्यालय के 8 विद्यार्थियो का ही परिणाम घोषित किया गया। जिससे विद्यालय का परिणाम 19.05 प्रतिशत रहा।

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बाद भी परिणाम अच्छा नही रहा

महात्मागांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिहाड़ नाथद्वारा में 8 विद्यार्थी परिणाम में सम्मिलित हुए। जिसमें से 5 विद्यार्थी उत्तीर्ण, एक विद्यार्थी पुरक एवं दो विद्यार्थी अनुर्तीण हुए। विद्यालय का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। जबकि आम तोर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अंग्रेजी माध्यम राजकीय हो या नीजि विद्यालय उनका परिणाम अच्छा ही रहता है।

ये प्रिसीपल साहब नोटिस से बच गए

जिले के खमनोर ब्लाॅक के डाबून विद्यालय का परिणाम 50 प्रतिशत रहा जो विभागीय मापदण्ड का अंतिम पायदान है। ऐसे में प्रिसीपल साहब तो कार्यवाही से बच जाएगें। लेकिन जिन शिक्षको के विषय का परिणाम 60 प्रतिशत से कम रहा होगा उनको जरूर कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

श्रेष्ठ परिणाम पर प्रशंसा पत्र

विद्यालय के कक्षा 10 का परिणाम 90 प्रतिशत या उससे उच्च रहने संस्था प्रधान को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वही शिक्षक के संबंधित विषय का परिणाम कक्षा 10 में 100 प्रतिशत रहने पर विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यदि विद्यालय या विषयाध्यापक का परीक्षा परिणाम किसी एक कक्षा में मापदण्ड अनुरूप श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हो परन्तु दूसरी कक्षा में न्यून परिणाम हो तो श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हेतु प्रमाण पत्र नही दिया जाएगा।

न्यून परीक्षा परिणाम पर कार्यवाही

संस्था प्रधान के लिए विद्यालय में कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से कम परिणाम रहने पर 17 सीसीए की कार्यवाही की जाएगी। शिक्षक के लिए अपने विषय में कक्षा 10 में 60 प्रतिशत से कम परिणाम रहने पर 17 सीसीए की कार्यवाही की जाएगी।

अब तक नही मिले प्रशंसा पत्र

विद्यालय के कक्षा 10 का परिणाम 90 प्रतिशत या उससे उच्च रहने संस्था प्रधान को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाने के विभागीय आदेश के बाद भी संस्था प्रधानो का प्रशंसा पत्र नही दिए जा रहे जबकि परीक्षा परिणाम न्यून रहने पर कार्यवाही जरूर की जा रही है। ऐसे में उत्कृष्ट परिणाम वाले संस्था प्रधान अपना रोष प्रकट कर रहे है।

Published on:
29 Mar 2026 11:11 am
Also Read
View All

अगली खबर