राजसमंद. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस ऐतिहासिक कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया गया। वक्ताओं ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का मील का पत्थर करार दिया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून […]
राजसमंद. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस ऐतिहासिक कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया गया। वक्ताओं ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का मील का पत्थर करार दिया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है। इसके जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनकी आवाज नीति-निर्माण तक पहुंचेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक महिला आरक्षण को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा गया, लेकिन इसे लागू करने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को नई दिशा देगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।
इससे पूर्व 12 अप्रैल को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुन्दर सिंह भंडारी की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि सुन्दर सिंह भंडारी का जीवन संगठन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नम्रता सिंह, पूर्व जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उपाध्यक्ष रजनी लोधा, ज्योति छापरवाल, महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, सोना सिंह, पूजा पालीवाल, पूजा बंग, टीना सेन, बिंदु चौधरी, मोनिका जोशी, नीलम न्याति, सफलता गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेश पालीवाल, भानु पालीवाल, बंशीलाल खटीक, खुशकमल कुमावत, प्रमोद गौड़, जवाहरलाल जाट, मुरारी आशिया, अशोक रांका, भेरूलाल जोशी, मोहन कुमावत, दिनेश सेन, प्रकाश रांका, देवेंद्र कुमावत, जय, आदित्य सिंह भाटी, प्रकाश अहीर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।