
मोबाइल चिकित्सा इकाईयों को भीम विधायक हरि सिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, प्रधान अरविंद सिंह, समाजसेवी माधवलाल जाट सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर चार मोबाइल वेटनरी चिकित्सा इकाइयों को रवाना किया। जिले को ऐसी 10 मोबाइल चिकित्सा इकाइयां प्रात हुई है। ये चिकित्सा इकाइयां एक फोन कॉल पर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर पशुओं का उपचार करेंगी। इसके लिए पशुपालक को हेल्पलाइन नंबर 1962 डायल करना होगा। अगर कहीं किसी पशु का एक्सीडेंट होता है तब भी इस नंबर पर फोन करके चिकित्सा इकाई को बुला सकते हैं।
फैक्ट फाइल
- 10.87 लाख जिले में कुल पशु
- 4.79 लाख करीब गौवंश-भैंसवंश
- 5.50 लाख बकरे-बकरी
- 58 हजार भेड़ व अन्य पशु
पशुपालकों को यह मिलेगा फायदा
- पशु का घर बैठे उपचार करेगी
- 50 तरह की दवाईयां दी जाएगी
- छोटी सर्जरी आदि हो सकेगी
- गौबर-मूत्र, रक्त परीक्षण की सुविधा
- टीकाकरण और गर्भधारण की सुविधा
मोबाइल चिकित्सा इकाई का किया अवलोकन
हरी झंडी दिखाने के बाद अतिथियों ने मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया। इसमें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉक्टर अजय अरोड़ा सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने इन इकाइयों का सफल संचालन करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।