
चारभुजा थाना इलाके में युवती ने की खुदकुशी, पत्रिका फाइल फोटो
Married Woman Suicide: राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टाडावाड़ा गुजरान के मोराना गांव में बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि नर्बदा पुत्री भंवरलाल भील उम्र 18 वर्ष निवासी मोराना ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खुदकुशी से एक दिन पहले युवती ने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्मशान में चिता जलने की फोटो पोस्ट किया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारभुजा की मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार नर्बदा अपने पीहर मोराना में रह रही थी। उसने लगभग 5 माह पूर्व राजसमंद में चारभुजा क्षेत्र के लालेरा की भागल निवासी शिवा भील से प्रेम विवाह किया था। बाद में नर्बदा पीहर में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नर्बदा ने इंस्टाग्राम पर श्मशान में चिता जलने का फोटो पोस्ट किया था। बुधवार सुबह पिता के घर आने पर वह फंदे पर लटकी मिली। फंदे पर शव लटका मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चारभुजा स्थित सामुदायिक केंद्र मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच उप सहायक निरीक्षक कालूराम एवं गोमती चौकी प्रभारी विनोद पुरोहित द्वारा की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
घटना से पूर्व नर्बदा का पति शिवा उसे बार-बार फोन कर रहा था,लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार नर्बदा अपने पीहर में ही रहती थी लेकिन उसका अपने पति के घर भी आना जाना था। बुधवार को शिवा ने किसी काम से नर्बदा को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर शिवा ने कई बार नर्बदा से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। पुलिस को फिलहाल दंपती के बीच किसी विवाद को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली नहीं है। मृतका के परिजनों ने भी पुलिस को अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में अब पुलिस अब अन्य बिंदूओं पर भी जांच कर रही है।
Published on:
25 Jun 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
