राजसमंद

पार्टियों में नहीं मौका, युवा खुद मैदान में, राजनीतिक दलों सभी उम्रदराज प्रत्याशी

भाजपा-कांग्रेस ही नहीं, अन्य दलों में भी युवाओं को मौके कम
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
पार्टियों में नहीं मौका, युवा खुद मैदान में, राजनीतिक दलों सभी उम्रदराज प्रत्याशी

राजसमंद. जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भी राजनीतिक पार्टियों ने युवाओं को मौका नहीं देकर उम्रदराज प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। चारों सीटों पर भाजपा व कांगे्रस से सिर्फ एक प्रत्याशी युवा है। ऐसे में युवाओं ने निर्दलीय के तौर खुद ही मैदान में उतरकर कर जोरआजमाइश शुरू कर दी है। एक तरफ 60 की उम्र के बाद कार्य-कुशलता में योग्य नहीं मानकर सरकार द्वारा राजकीय कार्मिक- अधिकारियों को सेवानिवृत्ति कर दिया जाता है, मगर राजनीति में दांव- पेच मारने वाले ज्यादातर प्रत्याशी सेवानिवृत उम्र के ही है। इससे राजनीतिक दलों के युथ को जोडऩे के एजेंडे की सच्चाई भी सामने आ गई। इस तरह चारों सीटों पर सिर्फ 12 युवा प्रत्याशी है, जबकि अन्य सभी प्रत्याशी उम्रदराज है। सर्वाधिक 70 वर्षीय वृद्ध कुंभलगढ़ में भारत वाहिनी पार्टी के श्यामप्रसाद है, जबकि दूसरे सबसे ज्यादा उम्र वाले कांगे्रस प्रत्याशी नाथद्वारा में डॉ. सीपी जोशी है, जिनकी उम्र 69 वर्ष है।


युथ संहिता दरकिनार
कांगे्रस में युवा को जोडऩे, मौका देने व राजनीति के लिए राहुल गांधी द्वारा बनाई गई युथ संहिता पूर्णतया दरकिनार रही। कांगे्रस ने नाथद्वारा व कुंभलढ़ में उतारे प्रत्याशी रिटायर पार उम्र के है, जबकि राजसमंद व भीम में अधेड़ की उम्र में है। इसी तरह भाजपा द्वारा भी एक भी युवा को मौका नहीं दिया गया। एक भी विधानसभा में युवा प्रत्याशी खड़ा नहीं होने से प्रमुख दलों की युथ संहिता कहीं नजर नहीं आई।


ये युवा प्रत्याशी मैदान में
राजसमंद विधानसभा : भारत वाहिनी पार्टी मुकेश कुमार कुमावत (37), भारतीय जन क्रांति दल (डे.) शंभू कुमावत (27), निर्दलीय दिनेशचंद्र कुमावत (26), निर्दलीय हरीशसिंह ठाकुर (36)।
कुंभलगढ़ विधानसभा : भारतीय युवा शक्ति पार्टी सत्तु गुर्जर (30), बसपा के नारायणलाल (31), भारतीय ट्राइबल पार्टी रोशनलाल भील (34), निर्दलीय गजेन्द्रसिंह सिसोदिया (27), निर्दलीय जगदीशदास (36)
नाथद्वारा विधानसभा : भारत वाहिनी पार्टी महिपालसिंह (26), भारतीय जन क्रांति दल (डे.) मनोज मेनारिया (28)
भीम विधानसभा : आम आदमी पार्टी फतहसिंह चौहान (37), जनता दल युनाइटेड बालूसिंह (38)

जिले में ये उम्रदराज प्रत्याशी
राजसमंद विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी (57), कांगे्रस प्रत्याशी नारायणसिंह भाटी (55), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पकंज कुमार व्यास (42), आम आदमी पार्टी प्रकाशचंद्र जैन (66), निर्दलीय जितेन्द्र कुमार खटीक (42), निर्दलीय मनोज कुमार पालीवाल (41)।
कुंभलगढ़ विधानसभा : कांगे्रस प्रत्याशी गणेशसिंह परमार (62), भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ (55), आम आदमी पार्टी भंवरलाल (62), भारत वाहिनी पार्टी श्यामप्रसाद (70), निर्दलीय नरसींग भील (54), निर्दलीय मोहनसिंह रावत (62)
नाथद्वारा विधानसभा : कांगे्रस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी (69), भाजपा प्रत्याशी महेशप्रतापसिंह चौहान (60), भारत शक्ति वाहिनी अर्जुनलाल नायक (54), आम आदमी पार्टी प्रकाश भारती (51), बसपा बाबूलाल सालवी (51), निर्दलीय जितेन्द्र कुमार खटीक (42), निर्दलीय सूर्यप्रकाश (44), निर्दलीय रघुनन्दन शर्मा (68), निर्दलीय लक्ष्मीलाल माली (50)
विधानसभा भीम : भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रावत (63), कांगे्रस प्रत्याशी सुदर्शनसिंह रावत (45), भारत वाहिनी पार्टी नैनासिंह चौहान (52), बसपा देवीलाल नागोड़ा (46), निर्दलीय अजय सोनी (44), निर्दलीय हरिसिंह (41), निर्दलीय लक्ष्मणलाल सालवी (48), निर्दलीय बाबूसिंह (47), निर्दलीय यशवंतसिंह (50), निर्दलीय खीमाराम सालवी (47), निर्दलीय हरिसिंह पन्नासिंह (56)।

Published on:
30 Nov 2018 09:49 pm