राजसमंद

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसा टला

आमेट थाना क्षेत्र में चंद्रभागा नदी किनारे आमेट-देवगढ़ रोड का मामला  
less than 1 minute read
23022024rajsamandm30.jpg

आमेट थाना क्षेत्र में नगर के समीप चंद्रभागा नदी किनारे आमेट-देवगढ़ रोड पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। दोनों कारों की भिड़त से उनके टायर बाहर निकल गए और कारों को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती घायल
कुंवारिया कस्बे के फोरलेन पर स्थित अंबेडकर सर्किल के निकट शुक्रवार दोपहर के समय कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवती घायल हो गई। पुलिस के अनुसार कुंवारिया निवासी हेमा बाइक से अंबेडकर सर्किल की ओर जा रही थी कि कार ने उसे चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवती घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के कार्मिक रामसिंह व आनमोल आहारी मौके पर पहुंचे। वे घायल का प्राथमिक उपचार करके जिला चिकित्सालय ले गए। बताया गया कि युवती के पांव पर गंभीर चोट लगी है।

Published on:
24 Feb 2024 11:18 am