राजसमंद

आतंक के खिलाफ उलबा राजसमंद, जगह-जगह हुए प्रदर्शन

भाजपा ने किया प्रदर्शन
2 min read
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,
आतंक के खिलाफ उलबा राजसमंद, जगह-जगह हुए प्रदर्शन

राजसमंद. भाजपा जिला राजसमंद द्वारा आज आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख प्रमोद गौड़ ने बताया कि कांकरोली पुराने बस स्टैण्ड पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजसमन्द सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा कि आज का दिन पूरे देश में भाजपा द्वारा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आज इस बात का संकल्प लें कि जबतक इस देश से आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता तब तक हम सभी अपना पूरा योगदान इस को समाप्त करने के लिए देते हुए एक जिम्मेदार नागरिक होने का कार्य करेंगे। धरने को भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल, जिला महामंत्री चतरसिंह राजावत, पूर्व जिला महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकृष्ण पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नवल सिंह सुराणा, भूपेन्द्र पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री महेश आचार्य, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहट, नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल आदि मौजूद थे।


शहीदों को दी श्रद्धांजलि
तेरापंथ युवक परिषद कांकरोली एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम राजसमंद के संयुक्त तत्वधान में कांकरोली चौपाटी पर पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौनरखकर भगवान से शहीदों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की। टीपीएफ अध्यक्ष सुमन बडोला, तेयूप अध्यक्ष विकास बाबेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन चोरडिया, अभातेयूप सदस्य पवन कोठारी, सभा उपाध्यक्ष लोकेश बापना, सभा मंत्री विनोद चंडालिया, नितिन आचलिया, विनोद गिडिय़ा, निर्मल दक, तनसुख टूकलिया आदि मौजूद थे। संचालन धनेंद्र मेहता ने किया।


पाकिस्तान के पुतले के साथ किया प्रदर्शन
कांकरोली-राजनगर मार्ग स्थित सुभाष नगर मोड़ पर क्षेत्र के व्यापारियों सहित युवा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान एवं आतंकवाद के पुतले जलाए एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान हाय-हाय, आतंकवाद हाय-हाय आदि नारे लगाकर अपना आक्रोश एवं विरोध व्यक्त किया। वहीं वीर जवान अमर रहें, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, भारत माता की जय, नारायण गुर्जर जिन्दाबाद, इण्डियन आर्मी जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद आदि नारे लगाकर राष्ट्र प्रेम का जज्बा दिखाया। इस अवसर पर बलवीर सिंह, भरत, चंचल वैष्णव, रमेश भोई, जितेन्द्र माली, राजेश छीपा, संजय, नितेश पालीवाल, प्रकाश पुरोहित, राजवीर सिंह, युवराजसिंह, लक्ष्मण कालबेलिया, कुलदीप, किशन गुर्जर, किशनसिंह, कालू, विक्रम आर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।


ऑटो संचालकों ने निकाली रैली
आतंकवाद के खिलाफ व शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के ऑटो चालकों ने शाम चार बजे से पुराना बस स्टैंड से ऑटो रैली निकाली। रैली के आगे-आगे युवा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी तथा भारतमाता के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान सभी ऑटो चालकों ने गाडिय़ों पर तिरंगा लगा रखा था।

Published on:
17 Feb 2019 08:21 pm