राजसमंद जिले में मानसून ने आखिरकार अपनी धमक दिखा दी है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने जहां धरती को हरियाली से ढक दिया, वहीं सूखे पड़े तालाबों में भी नई जान फूंक दी है
राजसमंद. राजसमंद जिले में मानसून ने आखिरकार अपनी धमक दिखा दी है। सोमवार को हुई जोरदार बारिश ने जहां धरती को हरियाली से ढक दिया, वहीं सूखे पड़े तालाबों में भी नई जान फूंक दी है। राजसमंद झील, जो कभी अपनी ऐतिहासिक सुंदरता और जलभराव के लिए जानी जाती थी, उसमें पानी का स्तर अब लगातार बढ़ रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि नंदसमंद और चिकलवास जैसे बड़े जलाशयों में पानी की आवक ने इलाके को संभावित जल संकट से काफी हद तक राहत दी है। देवरी खेड़ा, खंडेल, बड़ा तालाबा, लक्ष्मी सागर, तेजरलाइ और समेलिया जैसे पांच तालाब अभी भी खाली हैं। इसके बावजूद जिले के अन्य जलस्रोतों में अच्छी आवक से लोगों में खुशी का माहौल है। इधर, जिले के कई रमणीय स्थलों पर झरने भी चल पड़े हैं, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बारिश से हरियाली और जलस्तर बढ़ने से किसानों को भी उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में खेती में आसानी होगी।
12 जुलाई 2025 तक राजसमंद झील का गेज 14.90 फीट पर अटका था, लेकिन 15 जुलाई तक यह बढ़कर 15.40 फीट तक पहुंच गया है। यानी महज तीन दिन में 0.50 फीट की बढ़ोतरी हुई जो बीते साल की तुलना में कहीं बेहतर संकेत माना जा रहा है।
| तालाब का नाम | भराव क्षमता (फीट) | 12 जुलाई का स्तर | 15 जुलाई का स्तर | अंतर |
|---|
| राजसमंद | 30 | 14.90 | 15.40 | 0.50 |
| नंदसमंद | 32 | 12.70 | 25.70 | 13.00 |
| चिकलवास | 64 | 53.10 | 55.00 | 1.90 |
| माताजी खेड़ा | 21 | 0.00 | 1.50 | 1.50 |
| सांसेरा | 11 | 2.00 | 1.80 | -0.20* |
| कुण्डली | 16 | 5.00 | 11.00 | 6.00 |
| कालाभाटा | 18 | 6.00 | 8.00 | 2.00 |
| नीमझर | 23 | 12.00 | 14.00 | 2.00 |
| कुंवारिया | 7 | 0.00 | 1.50 | 1.50 |
| लालपुर | 6 | 0.00 | 2.80 | 2.80 |
| स्वरूप सागर | 8 | 0.00 | 1.00 | 1.00 |
| भोपालसागर | 19 | 6.00 | 6.00 | 0.00 |
| कुंठवा वीयर | 14.76 | 14.76 | 14.76 | 0.00 |
| भीम टेंक | 16.50 | 6.00 | 6.00 | 0.00 |
| भीम रपट | 3.50 | 3.50 | 3.50 | 0.00 |
| देहरिया | 7.50 | 4.00 | 4.00 | 0.00 |
| बाघेरी नाका | 32.80 | 32.80 | 32.80 | 0.00 |