10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajsamand: सपने में मिला सोने का पता… रात में खुदाई करने पहुंचे लोग, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा

Gold Treasure Digging Incident: नाथद्वारा। सपने में सोना दिखा और पहुंच गए खेत में खुदाई करने। लेकिन यह क्या, सोना मिले ना मिले, पर पुलिस जरूर मिल गई। फिर क्या! धरे गए कानून के हाथों। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, नाथद्वारा शहर के लालबाग इलाके में सपने को हकीकत में बदलने के लिए बीती रात जमीन में गड़ा सोना निकालने पहुंचे कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Gold Treasure Digging Incident: नाथद्वारा। सपने में सोना दिखा और पहुंच गए खेत में खुदाई करने। लेकिन यह क्या, सोना मिले ना मिले, पर पुलिस जरूर मिल गई। फिर क्या! धरे गए कानून के हाथों। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, नाथद्वारा शहर के लालबाग इलाके में सपने को हकीकत में बदलने के लिए बीती रात जमीन में गड़ा सोना निकालने पहुंचे कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। मामले में श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान जमीन में गड़ा सोना निकालने के संदेह में 6 लोगों को डिटेन किया है।

ये है पूरा मामला

श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 12 बजकर 23 मिनट पर पुलिस टीम शहरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के पास एक कार खड़ी मिली। पुलिस के वाहन को देखकर कार चालक भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि उसके साथ तीन-चार अन्य लोग भी हैं, जो पास के खेत में हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गेंती, फावड़ा, तगारी सहित खुदाई के औजार मिले। आसपास तलाश करने पर कुछ लोग लालबाग क्षेत्र, अस्पताल परिसर और कोठारिया रोड की झाड़ियों व पहाड़ियों में छिपे मिले, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद पकड़ा।

सोना गड़ा होने का आया सपना

पुलिस पूछताछ में डिटेन किए गए किशनलाल माली ने बताया कि उसे सपना आया था कि अस्पताल के पास एक खेत में सोना गड़ा हुआ है। इसी कारण उसने अपने साथियों को फोन कर नाथद्वारा बुलाया और रात में सभी लोग वहां खुदाई करने पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर वे लोग डरकर झाड़ियों और पहाड़ियों में छिप गए। सभी संदिग्ध व्यक्तियों को कानूनी प्रावधानों के तहत डिटेन किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

डिटेन किए गए व्यक्तियों में युगलकिशोर सेन (32) निवासी महुडा थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़, शिवनारायण सेन (27) निवासी बानसी थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़, भरत रावत (31) निवासी कुम्हारों का भट्टा थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर, किशनलाल माली (32) निवासी लालबाग नाथद्वारा, ललित सोनी (38) निवासी इंडेन गैस ऑफिस के पास नाथद्वारा तथा दिनेश लोहार (27) निवासी बोयड़ा थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग