राजसमंद

GOOD NEWS : अब राजपूत समाज की शादियों में नहीं बजेंगे डीजे और बैंड

- राजपूत समाज नवयुवक मंडल की बैठक में लिया निर्णय 
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 1:37 PM IST
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

सेमा. कस्बे में स्थित सेमा का गुड़ा गांव की तीनों भागल के ग्रामवासियों की सामाजिक बैठक बुधवार को खेड़ा देवी शक्तिपीठ पर हुई। इसमें राजपूत समाज के नवयुवक मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाज के पंच पटेलों ने समाज सुधार के लिए सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिए। प्रवक्ता भंवरसिंह राजपूत ने बताया कि बैठक में शादी-ब्याह व अन्य मांगलिक अवसर पर डीजे साउण्ड व बैण्डबाजे नहीं बजाने, बिन्दोली में शराब पीकर भाग नहीं लेने, दो ढोल से ज्यादा नहीं बजवाने के साथ ही पेरावणी के बदले लिफाफा देने सहित कई समाज हित के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में नवयुवक मण्डल के दर्जनों पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समाज-सुधार को लेकर लिए गए निर्णयों का कोई भी समाजजन अगर उल्लंघन करते पाया गया तो उसके घर समाज का कोई भी व्यक्ति भाग नहीं लेगा। साथ ही आवश्यकता पडऩे पर समाज की जाजम पर उस परिवार को सामूहिक रूप से दण्डित भी किया जाएगा। इस दौरान सोहनसिंह, प्रेमसिंह, उदयसिंह, कैलाशसिंह, किशनसिहं, वरदीसिंह, भूरसिंह, विक्रमसिंह, हरिसिंह, उदयसिंह व समाजजन उपस्थित थे।

शृंग ऋषि जयंती पर होगा समारोह
लसानी. सिखवाल ब्राह्मण समाज की वार्षिक बैठक चारभुजानाथ मन्दिर परिसर में समाज के अध्यक्ष त्रिभोहन पांडिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें आय-व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास ने प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि इस बार आराध्य देव शृंग ऋषि महाराज की जयंती समारोह उल्लासपूर्ण मनाया जाएगा। चारभुजानाथ मन्दिर पर रंग-रोगन आदि कराना सभी पर्व को धूमधाम से मनाना आदि प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान जगदीश चंद्र जोशी, सुवालाल जोशी, गोपीलाल पांडिया, जगन्नाथ व्यास, श्रीधर पांडिया, नन्दलाल तिवारी, दीपक उपाध्याय, घनश्याम, वासुदेव, ललित, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

विवाह पत्रिका में दिया नशे से दूर रहने का संदेश
भीम. क्षेत्र की मतदान के जरिए शराब मुक्त होने वाली ग्राम पंचायत मण्डावर में एक परिवार ने विवाह पत्रिका में नशे से दूर रहने का संदेश छपवाते हुए अनूठी पहल की है। मण्डावर पंचायत कुछ माह पहले ही मतदान के जरिए शराबबंदी कराने वाली जिले की दूसरी पंचायत बनकर चर्चा में रही थी। इसी पंचायत की सरपंच प्यारी रावत के परिवार के पाचूसिंह ने अपने पौत्र व चंदनसिंह ने अपने पुत्र दिनेशसिंह की शादी के लिए जो कार्ड छपवाया, उसके लिफाफे पर अनुपम पहल करते हुए ‘शराब निषेध गांव मंडावर’ प्रकाशित करवाया है। इसके साथ ‘नशे को ना और नशा मुक्त समाज-स्वस्थ समाज’ का संदेश प्रकाशित करके पूरे समाज में एक नया संदेश देने की अनूठी पहल की है। दूल्हे के पिता चंदनसिंह बताते हैं कि हम सब ग्रामवासियों ने दो वर्ष की कड़ी मेहनत करके गांव को शराब मुक्त कराया और लोगों को संदेशों के माध्यम से लगातार जागरूक रखने का प्रयास करते रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All