राजसमंद

राजसमंद की जूनियर महिला हॉकी टीम 15 साल बाद राज्य प्रतियोगिता के लिए रवाना

राजसमंद. हॉकी राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजसमंद की टीम शनिवार को बाड़मेर के लिए रवाना हुई। करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जिले की जूनियर महिला हॉकी टीम का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का […]

less than 1 minute read
Sports News
Sports News

राजसमंद. हॉकी राजस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजसमंद की टीम शनिवार को बाड़मेर के लिए रवाना हुई। करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जिले की जूनियर महिला हॉकी टीम का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। हॉकी राजसमंद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौड़ और सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि लंबे समय बाद खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल चुके हैं। टीम मैनेजर किशन कुमावत और महिला कोच काजल के नेतृत्व में टीम बाड़मेर के लिए रवाना हुई। टीम की सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं। इन खिलाड़ियों की आँखों में जीत का सपना ही नहीं, बल्कि अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का जज़्बा भी साफ दिखाई दे रहा है। हर खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरी हुई है और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Published on:
12 Apr 2026 03:21 pm