
आमेट. नगर में चल रही श्री दिव्य रामकथा के तहत शुक्रवार को सन्त लोकेशानन्द ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के जीवन्त वृतांत किया। उन्होंने कहा कि भगवान चार रूपों में अवतरित हुए, जिसमें भगवान राम के रूप में पहला अवतार थे। दूसरे भरत, तीसरे शत्रुधन, चौथे लक्ष्मण जी के रूप में अवतरित हुए।
संत ने कहा कि भगवान के बाल रूप में चलने को तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में श्लोक के द्वारा कहा कि ठुमक चलत राम चन्द्र, बाजत पायलिया, जिनके चलने के दृश्य को देखकर सूर्य भगवान खुद कुछ समय तक ठहर गए। सूर्य भगवान श्री राम की लीला देखने लगे साथ ही तैंतीस करोड़ देवी-देवता अनेक रूपों में आकर भगवान श्री राम की बाल लीलाओं को देखने आयोध्या आये। कथा स्थल पर भगवान श्री राम के बालस्वरूप की लीला का प्रदर्शन किया। इसके तहत नन्हे बालक को बाल स्वरूप राम के रूप में तैयार कर आयोजकों द्वारा दशरथ व कौशल्या बनकर पालने में झुलाया गया। ऐसे पावन दृश्य को देखकर कथास्थल में कथा श्रवण करने आये श्रद्धालु भाव-विभोर होकर संकीर्तन पर नाचने लगे। इस दौरान सन्त उत्तमराम, मुमुक्षु राम, रामस्नेही, जगदीश चन्द्र, कन्हैयालाल, राजेश, प्रकाश, ललित, लक्ष्मीनारायण बागोरा, रोशनलाल चण्डालिया, गम्भीरसिंह राठौड़, रामचन्द्र बागोरा, मोहनलाल माली आदि मौजूद थे।
मुंबई आमेट मित्र मण्डल का स्नेह मिलन समारोह 24 से
आमेट. आमेट मित्र मंडल मुंबई का तीन दिवसीय स्नेह मिलन समारोह 24 दिसम्बर से आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
मित्र मंडल मुम्बई के अध्यक्ष सुधीर सांखला ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन को इस बार वीर पत्ता की पावन धरा व नगर के आराध्य भगवान जयसिंह श्याम के मन्दिर में होने वाले मनोरथ व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत मन्दिर सहित पूरे लक्ष्मी बाजार, चौराहों को सजाया गया है। बताया कि 24 दिसम्बर को दोपहर में विशाल शोभायात्रा बैंड-बाजे, ऊंट, हाथी- घोड़े के लवाजमे के साथ निकाली जाएगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजार कर भगवान जयसिंह श्याम मन्दिर पहुंचेगी, जहां शाम को छप्पन भोग मनोरथ व महाआरती होगी। रात्रि को सभा भवन में भजन संध्या होगी। 25 की रात्रि को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सम्पत सुरीला, बुद्वि प्रकाश, विनित चौहान, भुवन मोहीनी, जॉन बैरागीआदि रचनाकर अपनी रचनाएं पढेंगे। 26 दिसंबर को प्रात: 9.30 बजे से मेवाड़ स्तरीय सम्मान समारोह होगा, जिसमें आमेट रत्न व आमेट गौरव प्रदान किए जाएंगे।