राजसमंद

नाबालिग किशोरी से बलात्कार, अस्पताल के टॉयलेट में गिरा पांच माह का भू्रण

पीडि़ता के बहन की रिपोर्ट पर देवगढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
less than 1 minute read
Rajsamand,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,
नाबालिग किशोरी से बलात्कार, अस्पताल के टॉयलेट में गिरा पांच माह का भू्रण

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

देवगढ़ के कामलीघाट की एक किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया। गर्भ गिरने की जबरन दवा देने से हालत बिगडऩे पर उसे देवगढ़ अस्पताल ले गए, जहां टॉयलेट में अद्र्धविकसित भू्रण गिर पड़ा। घटना के बाद सनसनी फैल गई। बाद में पीडि़ता की बहन की रिपोर्ट पर देवगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि उसकी बहन से कतिपय युवक ने बलात्कार किया। फिर उसके बेटे में गर्भ ठहरने पर आरोपी ने जबरन गर्भ गिराने की दवाई खिला दी। इस पर उसकी बहन की घर पर तबीयत बिगड़ गई, जिसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान पीडि़ता टॉयलेट में गई, जहां उसके गर्भ से अद्र्धविकसित भू्रण गिर पड़ा। परिजनों ने संभालते हुए पीडि़ता को अस्प्ताल के वार्ड में सुलाया। बताया कि करीब पांच माह का भू्रण था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर समग्र पहलुओं से गहन जांच शुरू कर दी।

Updated on:
25 Apr 2019 12:01 pm
Published on:
25 Apr 2019 12:01 pm