राजसमंद

बीच बाजार में दो गुटों में तकरार के बाद मारपीट पर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

क्रॉस केस दर्ज
less than 1 minute read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,rajsamand  police,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,
बीच बाजार में दो गुटों में तकरार के बाद मारपीट पर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

राजसमंद. कथित युवती से छेड़छाड़ व रंजिश के चलते सोमवार दोपहर दो गुटों में मारपीट के बाद बवाल हो गया। दो पक्षों में टकराव के हालात बन गए, मगर तब तक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को इधर उधर कर दिया। मारपीट में चार लोगों को गंभीर चोटे आई, जबकि पुलिस ने देर रात चार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार श्री बालकृष्ण उमावि कांकरोली के द्वार पर 11वीं के छात्र शुभम गुर्जर और माटा मोहल्ला कांकरोली निवासी आफताब पुत्र मोहम्मद रियाज व वसीम पुत्र अफजल हुसैन के बीच मारपीट हो गई। इस पर कई लोग एकत्र हो गए। इस पर आफताब व वसीम भाग गए, जबकि शुभम ने कॉल कर उसके बड़े भाई युवराज पुत्र सुनील गुर्जर को बुला लिया। आफताब का आरोप है कि युवराज अन्य युवकों ने पहुंचकर मारपीट की। माटा मोहल्ला में दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, तब तक सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग कांकरोली थाने में पहुंच गए, जहां देर रात तक दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए नई आबादी कांकरोली निवासी युवराज गुर्जर पुत्र सुनील गुर्जर, उसके भाई शुभम गुर्जर, धोरा मोहल्ला कांकरोली निवासी मयंक पुत्र प्रकाश पुरी गोस्वामी व माटा मोहल्ला कांकरोली निवासी आफताब पुत्र मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, मारपीट में आफताब, वसीम पुत्र अफजल हुसैन, युवराज गुर्जर व शुभम को चोटें आई।

Published on:
26 Feb 2019 09:26 am