राजसमंद

गलत दिशा से आता बाइक चालक को बस की चपेट में आने से गंभीर घायल

पीपरड़ा के पास फोरलेन पर हादसा

2 min read
गलत दिशा से आता बाइक चालक को बस की चपेट में आने से गंभीर घायल

राजसमंद. उदयपुर-गोमती हाइवे पर शनिवार सुबह यात्री बस की चपेट से बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल गलत दिशा में आने से हादसा हुआ। घायल को उदयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गणपत (२२) सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी पीपरड़ा नाथद्वारा की ओर से राजसमंद जा रहा था। फोरलेन पर गलत दिशा से गुजरते युवक को सामने से आ रही बस ने चपेट में ले लिया। बस चालक ने बचाने का प्रयास किया, तो गाड़ी पुलिया की रिटेनिंग वॉल से टकरा गई। टक्कर लगने से युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें लगी। उसे तुरंत आरके जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उदयपुर रैफर कर दिया गया। राजनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना को लेकर कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

धोखाधड़ी का मामला
कुंवारिया. कुरज निवासी कन्हैयालाल पुत्र चुन्नीलाल ने बालुराम पुत्रगंगराम रावत के विरुद्ध रुपए के लेनदेन में धोखाधड़ी का मामला कुंवारिया थाने में दर्ज कराया। इसी प्रकार आमेट निवासी मदनलाल पुत्रसीताराम छीपा ने वरदीशंकर पुत्रबालुराम पारीक निवासी नांदसा थाना रायपुर, अशोक कुमार निवासी कुंवारिया, महेन्द्र कुमार निवासी फियावड़ी थाना कुंवारिया के विरुद्ध उसके प्लोट विक्रय में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। वहीं, किशोरलाल पुत्र मांगीलाल पूर्बिया गाडरी निवासी कुंवारिया ने भुरालाल पुत्र मगना तथा भगवतीलाल पुत्र भुरालाल निवासी कुंवारिया के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें

दिनभर रिमझिम बारिश के बाद के बाद वातावरण में घुली ठंडक

पॉश इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी
नाथद्वारा. शहर के सबसे पॉश क्षेत्र आदर्श नगर से शनिवार दोपहर को एक शातिर चोर ने मोटरसाइकिल में नकली चाबी डालकर चुरा ली।चोरी की यह वारदात सीसी टीवी में कैद हो गई। आदर्श नगर में रहने वाले लोकेश सोनी ने घर के बाहर लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी। इस दौरान दोपहर को लगभग १ बजकर २० मिनट पर एक युवक आया, जिसने पहले तो गली में तीन-चार चक्कर काटे। उसके बाद उसने नकली चाबी मोटरसाइकिल में बिठाई और स्टार्ट करके ले उड़ा। चोरी का यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, आरोपित आसपास के घरों पर पहले देखने के बाद बाइक में चाबी लगाकर ले जाते हुए दिख रहा है। इसको लेकर थाने में भी प्रकरण दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें

अपनी सेवाएं ‘बेचने’ आए मोबाइल कम्पनियों के रिटेलर, लाभान्वितों को भरमाते रहे
Published on:
09 Sept 2018 12:18 pm
Also Read
View All