2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Bhajanlal : सीएम भजनलाल ने राजसमंद जिले को दिया बड़ा तोहफा, 491 करोड़ रुपए के 347 कार्यों की दी मंजूरी

CM Bhajanlal : सीएम भजनलाल शर्मा ने आज राजसमंद जिले को 491 करोड़ रुपए के 347 कार्यों की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आठ करोड़ रुपए के चेक वितरित कर लाभान्वित किया।
2 min read
Google source verification
Rajasthan CM Bhajanlal big gift Rajsamand district 347 works worth Rs 491 crore approved

CM Bhajanlal : राजसमंद में राजस्थान के सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

CM Bhajanlal : रविवार का दिन राजसमंद जिले की विकास यात्रा के लिए खास रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम से जिले को 491 करोड़ रुपए की लागत के 347 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 369 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण 266 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ की लागत के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली सहायता राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार की गई है, जिसे आने वाले समय में 12 हजार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया गया है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक पशु बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बेहतरीन कार्य किए हैं। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह का संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।

चुनाव में कमल का रखें ध्यान : सुरेंद्र सिंह राठौड़

शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में पूर्व मंत्री एवं कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आने वाले चुनाव में कमल का ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए झूठे वादे किए। लेकिन जनता समझदार थी। उनकी बातों में नहीं आई। उन्होंने आमजन से कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाएं। भजनलाल सरकार विकास में कोई कमी नहीें रखेगी।

राजसमंद स्वाभिमान और संकल्प की धरती : माहेश्वरी

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद की धरती संकल्प और स्वाभिमान की धरती है। इस धरती ने इतिहास भी रचा है और भविष्य गढ़ने का सामर्थ्य भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनी सरकार ने खारी फीडर के विकास के माध्यम से राजसमंद झील को पुनर्जीवन देने का कार्य किया है। कृषि, शिक्षा और चिकित्सा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए गए हैं।

लाभार्थियों को आठ करोड़ रुपए के चेक किए वितरित

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आठ करोड़ रुपए के चेक वितरित कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर सागर कुंवर को 41 हजार, किशन सोलंकी को 31 हजार, पुष्पा एवं कृष्णदेवी टेलर को 50 हजार, अरुण सिंह एवं भेरूसिंह को 50 हजार, लक्ष्मीनाथ को पांच लाख, देवेंद्र खटीक को 50 हजार, सुरेंद्र कुमार को 50 हजार तथा 167 राजीविका समूहों को 7 लाख 90 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए।

पूर्व सरकार के कामों पर ध्यान दें सीएम : विश्वराजसिंह

समारोह में नाथद्वारा के विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि राजस्थान का इतिहास स्वाभिमान, शौर्य और त्याग से जुड़ा इतिहास है। मुख्यमंत्री इस सुनहरे इतिहास को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की झूठी घोषणाओं पर तंज कसा।