28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajsamand Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे मारी टक्कर, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल

Rajsamand Road Accident : राजसमंद में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Google source verification
Rajsamand Road Accident high speed trailer hit bike 2 women horrific Death one injured

Rajsamand Road Accident : मृतका आशा सहयोगिनी अलका सेन और मृतका सुआ देवी। साथ में घायल शैतान बंजारा। फोटो पत्रिका

Rajsamand Road Accident : राजसमंद में मंगलवार सुबह 4.30 बजे कांकरोली थाना क्षेत्र स्थित धोइंदा कट पर एक बड़ा हादसा हुआ। धोइंदा कट के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर लगने के बाद बाइक चला रहा युवक उछलकर सड़क किनारे गिर गया। वहीं दो महिलाओं की इस हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं के शवों के टुकड़े करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए। इनमें से एक आशा सहयोगिनी का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा

कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया कि मेनिया के पास संतोषपुरा गांव की गर्भवती अनु पत्नी राहुल बंजारा अपने देवर शैतान बंजारा, जेठानी सुआ देवी बंजारा और गांव की आशा सहयोगिनी अलका सेन के साथ वैन से आरके राजकीय अस्पताल गई थी। तड़के करीब 3 बजे अनु ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आशा सहयोगिनी अलका सेन, शैतान पुत्र जसराज बंजारा और सुआ देवी बंजारा बाइक से संतोषपुरा के लिए रवाना हुए।

पीछे से आए ट्रेलर ने मारी टक्कर

मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे आरके अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर कांकरोली थाना क्षेत्र के धोइंदा कट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा शैतान उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुआ देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन ट्रेलर की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसने भी इस हादसे को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

पुलिस ने ट्रेलर किया जब्त, चालक की तलाश जारी

ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर गंभीर रूप से घायल शैतान को उपचार के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों महिलाओं के शव आरके राजकीय अस्पताल पहुंचाए गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से इलाके में दुख की लहर फैल गई है।