8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajsamand ACB Raid: ऑपरेशन के बदले रिश्वत लेते सरकारी अस्पलात के सर्जन रंगे हाथों ट्रैप

Rajsamand ACB Raid: राजसमंद के आरके सरकारी अस्पताल के सर्जन डॉ. पंकज जैन को ACB ने 1800 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया। ऑपरेशन के बदले घूस मांगने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
2 min read
Google source verification
ACB Trap

आरोपी डॉक्टर पंकज जैन (Photo-Patrika)

ACB Traps Dr Pankaj Jain: राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजसमंद के आरके सरकारी अस्पताल के सर्जन को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक मरीज की आंख के पास हुई फुंसी का माइनर ऑपरेशन जल्दी करने के बदले 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान दोनों के बीच 1800 रुपये में सहमति बन गई। इसके बाद मरीज ने पूरे मामले की शिकायत ACB से की। यह कार्रवाई ACB के ASP हिम्मत चारण ने DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। फिलहाल मामले में ACB की आगे की कार्रवाई जारी है।

शिकायत के बाद ACB ने पहले कराया सत्यापन

शिकायत मिलने के बाद ACB ने सीधे कार्रवाई करने के बजाय पहले पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी ने डॉक्टर को 500 रुपये दिए, जिससे रिश्वत मांगने की पुष्टि हो सके। जब शिकायत सही पाई गई तो ACB ने पूरा प्लान तैयार किया। बनाए गए प्लान के तहत शिकायतकर्ता को बाकी रकम लेकर डॉक्टर के पास भेजा गया और टीम आसपास नजर बनाए रही।

1300 रुपये लेते ही दबोचा

योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को बाकी 1300 रुपये दिए, ACB की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. पंकज जैन को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से 1300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की। इसके अलावा सत्यापन के दौरान डॉक्टर को दिए गए 500 रुपये भी बरामद कर लिए गए। इस तरह कुल 1800 रुपये की रिश्वत की रकम ACB ने अपने कब्जे में ले ली।

आरोपी डॉक्टर से पूछताछ जारी

ACB के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि कार्रवाई के बाद आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी मरीजों से इलाज या ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली करता था या नहीं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

ACB में ऐसे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

अगर कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत सीधे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से की जा सकती है। शिकायत करने के लिए सबसे पहले रिश्वत मांगने से जुड़ी जितनी जानकारी हो, जैसे अधिकारी का नाम, पद, विभाग, रकम और कब-कहां रिश्वत मांगी गई, उसे नोट कर लें। इसके बाद ACB की हेल्पलाइन 1064 पर कॉल कर सकते हैं, WhatsApp नंबर 9413502834 पर जानकारी भेज सकते हैं या complt.acb@rajasthan.gov.in पर ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।