2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : पूर्व सीएम को विकास नहीं दिख रहा है तो चश्मा हम उपलब्ध करा देंगे : सीएम भजनलाल

Rajasthan Politics : सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजसमंद दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन पर तीखा राजनीतिक तंज कसा।
2 min read
Google source verification
CM Bhajan Lal said former CM unable see development then we will provide him spectacles

Rajasthan Politics : राजसमंद में सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Politics : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजसमंद दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन पर तीखा राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा कि पता नहीं वे कौन-से चश्मे से प्रदेश को देख रहे हैं, जिससे उन्हें राजस्थान का विकास दिखाई नहीं दे रहा है। यदि विकास देखने के लिए नए चश्मे की जरूरत है तो सरकार वह भी उपलब्ध करा देगी।

सीएम भजनलाल जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम में 491 करोड़ की लागत के 347 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों की तुलना में भाजपा सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में कई गुना अधिक विकास कार्य किए हैं।

पेपर लीक मामले में सरकार ने SIT का किया गठन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी। सरकार ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की हैं।

सरकार ने 80 हजार नौकरियों का जारी किया कैलेंडर

अब तक एक लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। करीब 50 हजार युवाओं को अभी नौकरियां देने वाले हैं। सरकार ने 80 हजार नौकरियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती निकाली जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में लूट और खसोट की सरकार ने काम किया है।

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें

सीएम ने कहा कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बने। इसके लिए राज्य सरकार युवा नीति लेकर आई है। उन्होंने राजसमंद के मार्बल उद्योग का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्टार्टअप के माध्यम से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि युवा अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं के माध्यम से 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा सके।