राजसमंद

सब्जी के कैरेट में बोतलें रख बिक्री के लिए ले जाया जा रहा पेट्रोल

ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा के नाम पर हादसे को बुलावा
2 min read
Sales of petrol bottles against rules
सब्जी के कैरेट में बोतलें रख बिक्री के लिए ले जाया जा रहा पेट्रोल

भीम में पेट्रोल पंप से चल रहा अवैध खतरनाक खेल
भीम. कस्बे के एक पेट्रोल पम्प से खुलेआम बोतलों में भरकर पेट्रोल को गांवों में विक्रय के लिए ले जाया जा रहा है। इस प्रकार खुले में बोतलों में पेट्रोल भरना काफी खतरनाक है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नियमानुसार पेट्रोल पंप से वाहनों के अतिरिक्त बोतल या किसी अन्य पात्र आदि में पेट्रोल भरना ही गैरकानूनी है। लेकिन, यहां खुलेआम न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है, बल्कि उसके बाद इस तरह खुले में बोतलों में पेट्रोल भरकर परिवहन करने के नियमों की भी पूरी तरह से अनदेखी कर कमाई की जा रही है। ऐसे में पेट्रोल पंप से लेकर जहां-जहां भी बोतलों में पेट्रोल को परिवहन किया जाता है, वहां हादसे की हादसा की आशंका बनी रहती है। कमाई के लिए यह खतरनाक कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर जब राजस्थान पत्रिका प्रतिनिधि पंप पर पहुंचा तो वहां पंप का सेल्समेन ही सब्जी रखने के कैरेट में जमाकर रखी गई करीब दो दर्जन बोतलों में पेट्रोल भर रहा था। प्रतिनिधि ने जब उससे सामान्य व्यक्ति की तरह ही इसके बारे में पूछताछ की तो सैल्समैन ने बताया कि कस्बे से दूरदराज के इलाकों में छोटे-दुपहिया वाहनों में पेट्रोल खत्म होने की स्थिति में मदद के लिहाज से यह सुविधा दी जा रही है। उसने बताया कि वह जो बोतलों में पेट्रोल भर रहा है, उसे ग्रामीण ैक्षेत्र में बेचने के लिए शिवपुर (भीलवाड़ा) ले जाया जाएगा।
हादसे का डर, अपराध में भी दुरुपयोग
उपखण्ड मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर दूरदराज के इलाकों मेें बसे गांव-ढाणियों में किराणा सहित अन्य दुकानों पर धड़ल्ल से न सिर्फ पेट्रोल, बल्कि डीजल की भी ब्रिकी हो रही है। इन्हें नियमों की अवहेलना कर इसी तरह पेट्रोल पम्प वालों द्वारा बोतलों व जरीकेनों आदि में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाता है। इससे हादसे का तो डर है ही, वहीं इस तरह बोतलों में पेट्रोल भरने से अपराधी पेट्रोल बम या अन्य रूप में भी इसका दुरुपयोग करते हुए अपराध को अंजमा दे सकते हैं।
बाजार से ज्यादा दर पर बिक्री
इस तरह से गांवों-कस्बों में पहुंचने वाले पेट्रोल व डीजल के दाम भी ग्रामीणों से काफी ज्यादा वसूले जाते हैं। डीजल-पेट्रोल दोनों पर प्रति लीटर दो से पांच रुपए तक ज्यादा वसूले जाते हैं।
पंप संचालक को करेंगे पाबंद
इस तरह का मामला है तो जांच की जाएगी और पेट्रोल पंप संचालक को पाबंद किया जाएगा।
संदीप माथुर, जिला रसद अधिकारी, राजसमंद

Published on:
06 Jan 2019 12:47 pm