राजसमंद

पैदल निकलने के दौरान भी फिसले श्रद्धालु

श्रीनाथ कॉलोनी का बदहाल मार्ग
2 min read
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand latest news in hindi,
पैदल निकलने के दौरान भी फिसले श्रद्धालु

नाथद्वारा. शहर में सडक़ों की बदहाल स्थिति से आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल से लेकर मंदिर तक एवं मंदिर से लेकर हाइवे तक के हाल तो इतने खराब हैं कि यहां से पैदल गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर इन हालातों के चलते कई गली-मोहल्लो में आने- जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में खासा रोष भी व्याप्त है। ऐसे ही हालात शहर के पुलिस थाने के पास श्रीनाथ कॉलोनी, पावटी रोड का हो रहा है। इन क्षेत्रों में पसरे कीचड़ से बस्तीवासियों का पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि थाने के बाहर से सडक़ पर पहले से ही कीचड़ पसरा हुआ था। वहीं, पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण तो हालत और भी बदतर हो चुके हैं। इस स्थिति में दुपहिया वाहन चालकों को वाहन के फिसलने का डर बना रहता है। यही नहीं पैदल चलने वालों को भी काफी संभलकर पांव रखने पड़ते हैं क्योंकि पूरा मार्ग फिसलन भरा है।
लोगों ने बताया कि गत दो दिन में कई लोगों के पैर एवं वाहन स्लिप होने की घटनाएं भी हो चुकी है। ऐसे में रात्रि के समय तो और भी बदहाल स्थिति हो जाती है क्योंकि यहां पर्याप्त रोड लाइटें भी नहीं है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा, जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है।

Rajsamand Hindi news ,
,
,rajsamand latest news in hindi," src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/25/00_1_3464592-m.jpg">

कीचड़ सने रास्ते पर रुके नन्हे कदम
रेलमगरा. क्षेत्र के दामोदरपुरा में कीचड़ से सने रास्ते के कारण बालकों को विद्यालय जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को तो बच्चों को कीचड़ में फिसलते देख परिजन उन्हें वापस घर ले गए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा में अध्ययन करने के लिए सोमवार को बच्चे घरों से निकले। मुख्य सडक़ को पार कर वे विद्यालय की ओर बढऩे लगे, लेकिन यहां कीचड़ से सने रास्ते में बालकों को गिरते देख परिजनों ने बालकों को पुन: घर चले जाने के लिए कह दिया। ऐसे में तमाम बालक विद्यालय जाने की बजाय पुन: अपने घरों की ओर लौट गए। बालकों के इंतजार में विद्यालय में बैठे शिक्षकों को जब कुछ समय बाद इस मामले की जानकारी मिली तो शिक्षकों ने परिजनों से मुलाकात कर बालकों को विद्यालय भेजने की अपील की, लेकिन परिजनों ने बालकों को विद्यालय भेजने से इनकार कर दिया। इस संबंध में ग्रामीण रघुनाथ जाट, रोशनलाल जाट, सत्यनारायण वैष्णव, जीतमल जाट, किशनदास वैष्णव, सम्पतालाल जाट, गोपालसिंह, भगवतसिंह, लक्ष्मणलाल जाट, मुकेश वैष्णव, छगनलाल जाट, बद्रीलाल जाट ने बताया कि विद्यालय मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्थित नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसके चलते गांव से बहकर आने वाला पानी इन नालों की बजाय मुख्य सडक़ पर ही पसर जाता है, जिससे यहां बारिश ही नहीं, वर्ष पर्यंत यही स्थिति रहती है। बताया कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अगले सात दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने की दशा में गिलूण्ड-रेलमगरा मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी है।

Updated on:
25 Sept 2018 12:17 pm
Published on:
25 Sept 2018 12:12 pm