राजसमंद

सरकारी कर्मचारियों के साढ़े छह फीसदी मत हुए खारिज

राजसमंद जिले की चारों सीटों पर 5054 पोस्टल बेलेट में से 319 मत रिजेक्ट
less than 1 minute read
Six percent of government employees vot are dismissed
सरकारी कर्मचारियों के साढ़े छह फीसदी मत हुए खारिज

आईड़ाणा. विधान सभा चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं में अनपढ़ एवं ग्रामीण मतदाताओं का तो एक भी मत रिजेक्ट नहीं हुआ लेकिन शिक्षित एवं राज्य कर्मचारियों के वोट जरूर खारिज हुए। विधान सभा चुनाव में चुनाव डयूटी में लगे कार्मिकों को निर्वाचन विभाग द्वारा पोस्टल बेलेट जारी किए गए। जिन पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने सही का निशान लगा कर एक फिफाफे में बंद करना था। इस लिफाफे को एक अन्य लिफाफे में रखना था जिसमें निर्वाचक द्वारा एक घोषणा पत्र भी भरना था। फिर उस लिफाफे को बंद कर भेजना था। राज्य कर्मचारियों द्वारा 5054 डाकमत पत्रों द्वारा मतदान किया गया। जिसमें से 319 मतपत्र रिजेक्ट हो गए। राज्यकर्मचारियों में से 34 कर्मचारियों ने नोटा का प्रयोग किया। पोस्टल बेलेट से मत देने वालों में सबसे अधिक नाथद्वारा एवं सबसे कम कुम्भलगढ़ विधानसभा के कर्मचारी है।
दूसरों को किया जागरूक, स्वयं का मत खारिज
राज्य कर्मचारियों द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न रैली, संगोष्ठी वार्ता, बैनर, पोस्टर आदि के द्वारा आम मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन दूसरों को जागरूक करने वाले राज्यकर्मी अपने खुद के मत का ठीक से प्रयोग नहीं कर पाए।
राठौड़ की धन्यवाद यात्रा आज
आमेट. आमेट- कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ के लगातार दूसरी बार विजयी होने पर आमेट उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा द्वारा धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 11 बजे नगर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र से शुरू होगी।

Published on:
14 Dec 2018 12:38 pm