राजसमंद

तापमान गिरा, रात के साथ कांपने लगा दिन

सर्दी का असर बढ़ा, अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढक़ा
less than 1 minute read
Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,
तापमान गिरा, रात के साथ कांपने लगा दिन

अश्वनी प्रतापसिंह @ राजसमंद. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात के साथ दिन में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही कपकपाने वाली सर्दी का अहसास देखा गया। वहीं दोपहर को भी सर्दी का असर रहने से लोग कर्म कपड़े पहने नजर आए। शाम को असर और बढ़ गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश की। वहीं शहर में गर्म दूध की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई। गौरतलब है कि सोमवार को अधिकतम तापमान २७ डिग्री तथा न्यूनतम ७.३ डिग्री रहा। सर्दी के साथ ही गर्म कपड़ों की भी बिक्री बढ़ गई है। लोग जैकेट, स्वेटर, स्कार्फ, दस्ताने, गर्म मोजे आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इधर सर्दी बढऩे से सर्दी के मेवे की भी बिक्री में तेजी आई है। शाम को शहर के चौपाटी, बस स्टैंड, लंगोट चौराहा, राजनगर बस स्टैंड आदि स्थानों पर इनके ठेले बड़ी मात्रा में नजर आते हैं।

विशिष्ट बच्चों ने धूमधाम से मनाया विश्व विकलांग दिवस
राजसमंद. द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान द्वारा संचालित जागृति उच्च माध्यमिक विशिष्ट विद्यालय के विशिष्ट बच्चों द्वारा विश्व विकलांग दिवस अति उत्साह एवं जोश खरोश के साथ अभिनन्दन वाटिका में मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार थे। बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं एकलई पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोडऩा। इस अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम खो-खो, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि आयोजित किए गए।

Published on:
04 Dec 2018 11:45 am