राजसमंद

घर वाले शादी में हैदराबाद गए, पीछे से चोरों ने किया पूरे घर पर हाथ साफ

देवगढ़ के बांडी होली का थान क्षेत्र में वारदात
2 min read
the thieves did the whole house clean
घर वाले शादी में हैदराबाद गए, पीछे से चोरों ने किया पूरे घर पर हाथ साफ

प्रमोद भटनागर
देवगढ़. नगर के बांडी होली का थान क्षेत्र में एक घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। घरवाले हैदराबाद में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। ऐसे में चोरी हुए माल का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार बीती रात को चोरों ने सुनील पुत्र सुरेश पांडिया के सूने मकान का मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान बाहर तितर-बितर कर दिया। पूरे कमरे का सामान भी उलट-पुलट कर दिया। वारदात की जानकारी सवेरे पड़ोस में रहने वाले ख्यालीलाल जोशी को हुई, तो उसने मकान मालिक के भाई मुरली पांडिया को फोन कर इसकी सूचना दी। मुरली पांडिया ने देवगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बताया गया कि मकान मालिक सुनील पांडिया को हैदराबाद में सूचना दे दी है। उनके आने पर ही पता चल पाएगा कि कितना और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। इधर, देवगढ़ में एक बार फिर चोरों के सक्रिय होने से नगरवासियों में चिंता छाने लगी है।
पुलिस ने अभियान चला लिए पहचान दस्तावेज
देवगढ़. नगर में बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए देवगढ़ पुलिस ने शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई लोगों से पहचान पत्र एवं सबंधित दस्तावेज मांग मौका पर्चा भरवाया। थाने के आसूचना अधिकारी रघुवीर सिंह सोदा ने बताया कि आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय व्याप्त करने के लिए देवगढ़ थानाधिकारी महिपाल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में एएसआई पुखराज फुलवारी के नेतृत्व में देवगढ़ के करणीमाता, रातडिय़ा का चौडा, हॉस्पीटल रोड सहित अन्य जगहों पर लोगों कीके लिए पहचान संबधित दस्तावेज लिए गए एवं उनसे मौका पर्चा भी भरवाया गया।

झीलवाड़ा में पांच मकानों के ताले टूटे, ग्रामीण आक्रोशित
चारभुजा. गत दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत के राजस्व गांव झीलवाड़ा में रात्रि में अलग-अलग अज्ञात बदमाशों द्वारा पांच मकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। बताया गया कि मकान मालिक, जिसमें केशरीमल, गुलाब कोठारी, बाबूलाल, अम्बालाल राठौड़ व सुखलाल सिसोदिया निवासी झीलवाड़ा मुम्बई में व्यवसायरत है। इनके मकानों से चोरी हुए माल का पता नहीं चल सका है। सभी मकान मालिक मुम्बई में रहते हैं। उनके आने के बाद ही वारदात में गए सामान का पता लग पाएगा। कस्बे के मध्य स्थित चारभुजा मंदिर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर वहां पर दानपेटी की राशि चुरा ले गए। चोरों ने इसी रात में मांगू सिंह गहलोत की दुकान का ताला तोड़कर परचूनी व नकदी भी चुराई, जिसका मामला चारभुजा थाने में दर्ज हुआ है। ज्ञात रहे मोराणा में हुई डकैती की वारदात के बाद हाल ही में रिछेड़ व झीलवाड़ा में लगातार चोरी की वारदातें होने से ग्रामीणों में भय है। क्षेत्र में चोरों के सक्रिय होने से ग्रामीण परेशान हैं। झीलवाड़ा के ग्रामीणों ने रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Published on:
20 Jan 2019 12:40 pm