राजसमंद

चौतरफा चोर- ठगों ने मचाई धमाल, ग्रामीणों में डर व दहशत का माहौल

  कुंवारिया के उपभोक्ता के बैंक खाते से 80 हजार पार, भावा- चारभुजा में चोरियां
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,
चौतरफा चोर- ठगों ने मचाई धमाल, ग्रामीणों में डर व दहशत का माहौल

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

शहर-देहात में बढ़ती चोरी, नकबजनी की वारदातों से लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गई। भावा में दिन दहाड़े मकान के ताले तोड़ नकदी चुरा ले गए। भावा में अब तक आठ चोरियां हो चुकी है, मगर पुलिस एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाए।
गांव के उदयलाल, बंशीलाल, कालूलाल, रामचंद्र वैष्णव, नानालाल गुर्जर ने ज्ञापन में बताया भावा में केशु लाल गुर्जर के सूने मकान से नकदी चोरी हो गई। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है, जिसकी कांकरोली थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नकदी- दानपेटी उठा ले गए
चारभुजा में में सैवंत्री रोड पर 10 फरवरी को भैरूनाथ नमकीन भंडार की दुकान के पीछे जाली तोड़कर बदमाश दस हजार रुपए नकदी व परचुनी की पेटी उठा ले गए। नीचला घाटड़ा निवासी देवीलाल पुत्र धनराज प्रजापत की दुकान पर चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, मगर अंधेरे की वजह से फुटेज साफ नहीं दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले भी इसी दुकान से डेढ़ लाख की चोरी हो गई, मगर अभी तक चारभुजा पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।

बिना ओटीपी बताए एटीएम से निकाले 80 हजार
कुंवारिया. खाखलिया का खेडा के एक व्यक्ति के एसबीआई शाखा कुंवारिया से 79 हजार 500 रुपए की नकदी बिहार के गया जिले में एटीएम से पार हो गए। वह बैंक में पैसे लेने पहुंचा, तो उसके खाते में सिर्फ 72 रुपए का बैलेंस होने का खुलासा होने पर वह भौंचक रह गया।
जानकारी के अनुसार खाखलिया का खेडा कुंवारिया निवासी शम्भूसिंह पुत्र भंवरसिंह एसबीआई कुंवारिया पहुंचा, जहां खाते की पासबुक प्रिंट करवाई। इससे पता चला कि 5 फरवरी को 40 हजार, 6 फरवरी को 20 हजार व 7 फरवरी को 19500 रुपए निकाले गए। पीडि़त ने बताया कि एटीएम कार्ड या मोबाइल ओटीपी संबंधी कोई जानकारी किसी को नहीं दी। पीडि़त ने बताया कि उसने किसी को ओटीपी नहीं बताया और न ही उसके मोबाइल पर कोई मैसेज आया। बैंक द्वारा जांच करने पर पता चला कि बिहार के गया तथा चेन्नई के एटीएम से नकद राशि निकाली गई है।

Published on:
13 Feb 2019 09:44 am