
Two Youths In Rajsamand Drown In Pond : राजसमंद में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक 19 फरवरी को लापता हो गए थे। परिवार वालों ने जब इनकी तलाश शुरू की तो ढेलाना भेरुनाथ मंदिर के पीछे तालाब के पास दोनों के जूते, मोबाइल और बाइक मिली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से दोनों युवकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दोस्त थे और ये राजसमंद आमेट तहसील के प्रसिद्ध ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर के पीछे वाले तालाब में संभवत: नहाने के लिए गए और दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई शांतिलाल ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली की ढेलाणा भेरुनाथ जी मंदिर के पीछे वाले तालाब के किनारे दो युवकों के कपड़े पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवको को पानी में ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची डिफेंस टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब के दलदल में फंसे दोनों युवको को बाहर निकाला। एएसआई शांतिलाल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रवण नायक और संजय नायक के रूप में की गई है। कर ली गई है तथा दोनों केलवा थाना क्षेत्र के मोखमपुरा व पसुन्द गांव के रहने वाले एक ही समाज के दोस्त थे। श्रवण की तो दस दिन पहले ही शादी हुई थी।