राजसमंद

शिवसेना प्रमुख उद्धव ने किए श्रीजी बाबा की शयन झांकी के दर्शन

शिवसेना मेवाड़ पदाधिकारियों ने किया स्वागत
less than 1 minute read
udhdav thakare in nathdwara
शिवसेना प्रमुख उद्धव ने किए श्रीजी बाबा की शयन झांकी के दर्शन

नाथद्वारा. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए।
उदयपुर से देर शाम यहां पहुंचें उद्धव ने प्रभु श्रीनाथजी के शयन की झांकी के दर्शन किए। उनके साथ पुत्र आदित्य ठाकरे भी थे। दर्शन के बाद मंदिर की स्वागत पंरपरानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने महाप्रभुजी की बैठक उपरना एवं रजाई ओढ़ा सिर पर फैंटा बांधकर समाधान किया। इस दौरान उपाध्याय ने उनको मंदिर की परंपरा से भी अवगत कराया एवं तिलकायत राकेश महाराज के संदेश आदि के बारे में भी जानकारी दी। दर्शन के बाद वे सीधे उदयपुर के लिये प्रस्थान कर गए। यहां पहुंचने के दौरान वृत निरीक्षक जितेन्द्र आंचलिया, मंदिर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चन्द्र सोनी, गमेरनाथ, अनिल सनाढ्य आदि ने अगवानी की। यहां पहुंचें ठाकरे का शिवसेना मेवाड़ प्रमुख जगदीश सांचीहर, जोधसिंह, गिर्राज चारण आदि शिव सेना पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वहीं, ब्राह्मण समाज के प्रेमशंकर जोशी, बजरंग दल के उमेश सोनी ने भी स्वागत किया।
कुछ नहीं बोले : उद्धव के यहां आने पर पत्रकारों के द्वारा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में बातचीत करनी चाही, परंतु वे इस संबंध मों कुछ नहीं बोले।

Published on:
10 Dec 2018 12:59 pm