Rajsamand News: मलेलिया और डेगूं के रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थिति खराब हो सकती है।
Rajsamand News: राजसमंद। जिले में मानसून की बारिश का दौर थम गया है। इसके बावजूद कॉलोनियों में पड़े खाली भूखण्डों में भरा बारिश के पानी की निकासी नहीं होना परेशानी का कारण बन गया है। इससे मलेलिया और डेगूं के रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं होने पर स्थिति खराब हो सकती है। हालांकि सरकार से फोगिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिले में इस बार कई स्थानों पर रिकार्ड तोड़ बारिश हुई है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर भी अच्छी बारिश हुई है, इसमें मुख्य बात यह है कि बारिश के बाद मुख्य मार्ग से पानी बहकर निकल जाता है, लेकिन कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉट में बारिश का पानी भरा रहने और उसकी निकासी नहीं होने के कारण परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
कई प्लॉट में घास उग गई है। इसके कारण मच्छर और मक्खियों की भरमार के कारण स्थिति खराब हो रही है। इससे मौसमी बीमारियों के साथ डेगूं और मलेरिया फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। हालांकि चिकित्सा विभाग की ओर से घर-घर सर्वे करवाए जाने की बात कही जा रही है।
शहर केपंचरत्न कॉलोनी, दत्रातेय नगर, शांति कॉलोनी, आसोत्रा, सिद्धार्थ नगर, कमल तलाई और बजरंग चौराहा के पास सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी भरा हुआ है। इसी प्रकार शांति कॉलोनी, चन्द्रदीप कॉलोनी, महेश नगर, गणेश नगर, आसोत्ररा नगर, सविता नगर, सुंदर कॉलोनी, सनसिटी, श्रीनाथ कॉलोनी सहित शहर की अधिकांश नई बसी कॉलोनियों में प्लॉट खाली होने के कारण उसमें झांडिया उगी हुई है। इसमें गंदगी की भरमार होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिलामुख्यालय स्थित राजकीय आर.के.राजकीय चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों से ग्रस्त आने वाले रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि 1100 से 1200 का आंकड़ा अब 1500 से 1600 के बीच पहुंचने लग गया है। चिकित्सालय में एक जनवरी से अब तक डेगूं के 78, मलेरिया के 17 और स्क्रब टाइफस के 138 रोगी सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। इसमें और संया बढऩे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
जिलामुख्यालय के वार्डों में फोगिग करवाई जा रही है। हालांकि अभी दो छोटी मशीन चल रही है। इसके लिए बड़ी मशीन मिल गई है, इससे बुधवार को प्रारंभ किया जाएगा। मशीनों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। -तरूण बाहेती, एक्सईएन नगर परिषद राजसमंद
सार्वजनिक एवं कॉलोनी में खाली प्लॉट में भरे पानी, झाड़ियों की सफाई करानी चाहिए।
खाली पड़े प्लॉट के भूखण्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
नगर परिषद के वार्डो में छोटी-बड़ी मशीन से नियमित रूप से फोगिंग करवाई जानी चाहिए।
इन स्थानों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर सर्वे करवाई जानी चाहिए।
पंप आदि लगाकर खाली करवाया जाना चाहिए, साथ ही ऑयल भी डलवाया जाए।