
राजसमंद / भीम.
अजमेर जिले के टॉडगढ़ थाना क्षेत्र के बाघमाल में कथित तौर पर कीटनाशक पीकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद भीम पुलिस पर महिला को पीटने और उसके पति को तीन दिन से थाने में बंधक बनाकर खने के आरोप को लेकर बवाल मच गया। विवाद बढऩे की शंका पर तीन थानों का जाब्ता तैनात कर दिया गया।
कीटनाशक पीकर पत्नी आत्महत्या कर ली
पुलिस के अनुसार बाघमल में महिला के अचेत हालत में पड़े होने की सूचना पर वहां अनुसंधान के लिए गई भीम पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीम पहुंचा दिया। भीम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में जसवंतसिंह ने टॉडगढ़ थाने में रिपोर्ट दी कि कीटनाशक पीकर उसकी पत्नी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया। दूसरी ओर मृतका के पति जसवंतसिंह, उसकी भाई धापू देवी पत्नी चैन सिंह ने भीम थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि बरार की युवती का अपहरण करने की शंका पर पुलिस जसवंत सिंह को भीम थाने ले गई, जहां दो तीन दिन से बंधक बनाए रखा। इस बीच थाने के दो जवानों ने बाघमल गांव पहुंच कर जसवंतसिंह की पत्नी से मारपीट की और बार बार पूछते रहे कि बरार से भगाकर आए युवती व उसका बेटा कहां है।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
आरोप है कि इस घटना से घबरा कर व पुलिस के दबाव में महिला ने कीटनाशक पी लिया, जिस पर बड़ी तादाद में रावत समुदाय के लोग भीम थाने पहुंच गए। थाने पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ पहुंचने पर कुंभलगढ़ डीएसपी चंदनसिंह महेचा, देवगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा, दिवेर थाना प्रभारी दिलीपसिंह के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।
भीम पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
इस दौरान बाघमाल सरपंच गणपतसिंह, उपसरपंच भैरूसिंह रावत, रावत महासभा प्रदेश संयोजक गोपालसिंह पीटीआई, ठाकुरसिंह, अमरसिंह, प्रतापसिंह, रमेशसिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, तिलोक सिंह, श्रवण सिंह आदि थे। भीम पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया बाघमाल में महिला के मुंह से झाग आने की सूचना पर भीम पुलिस ने उसे अचेतावस्था अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
इनका कहना है
इसकी जांच टॉडगढ़ थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
चंदनसिंह महेचा, पुलिस उप अधीक्षक कुंभलगढ़
महिला ने गलतफहमी से कीटनाशक पी लिया। इसलिए उसकी मृत्यु हो गई। महिला के ही पति जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दी और उसी आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पकंज कुमार,
अनुसंधान अधिकारी पुलिस थाना टॉडगढ़ (अजमेर)
युवती की गुमशुदगी व अपहरण की शंका पर भीम पुलिस बाघमाल गई थी। पुलिस द्वारा महिला से मारपीट और उसके पति को थाने में बिठाए रखने के आरोप झूठे हैं। इस तरह की कोई बात ही नहीं है।
लाभूराम विश्नोई, वृत्त निरीक्षक भीम