हजारीबाग ननि ने होल्डिंग टैक्स बढ़ाया, विरोध में शहर बंद

बुधवार को हजारीबाग बंद का आह्वान समाजसेवी सह आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने किया था...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 7:57 PM IST
Strike
Strike
रामगढ़/हजारीबाग। बुधवार को हजारीबाग बंद का आह्वान समाजसेवी सह आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने किया था। हजारीबाग नगर निगम में होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि के विरोध में बंद रहा। बंद के दौरान सुबह से ही दर्जनों लोग सड़कों पर उतरे, हालांकि बाजार और दुकानें लोगों ने स्वतः ही बंद रखा।

जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न मुहल्लों में भी बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। यहां तक कि डेली मार्केट भी करीब-करीब बंद हैं। सफल बंद एवं लोगों के सहयोग के लिए प्रदीप प्रसाद ने आभार जताया है। ज्ञात हो कि होल्डिंग टैक्स में की गई तीन से चार गुणा वृद्धि के खिलाफ प्रसाद एक माह से आंदोलन कर रहे हैं।
Published on: