रामपुर

मुझे यकीन था एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा’, आजम की जमानत पर बोलीं तजीन फातमा

लंबे समय से कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। उनकी पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फातमा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 9:07 PM IST
Azam Khan
आजम खान (फोटो IANS)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तजीन फातमा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा अल्लाह पर भरोसा था और यकीन था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा।

तजीन फातमा ने कहा कि आज एक बार फिर अदालत ने न्याय किया है। सच्चाई की जीत हुई है। उन्हें पहले भी न्यायालय से राहत मिली थी, जिसके बाद आजम खान जेल से बाहर आए थे। हालांकि, परिवार चाहता था कि उन्हें जेल से पूरी तरह राहत मिले और वह बाहर रहें।

उन्होंने कहा कि आजम खान को दोबारा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस बार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर भी गंभीर टिप्पणियां की हैं।

तजीन फातमा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था। मुश्किल वक्त में भी उन्हें उम्मीद थी कि अदालत से न्याय मिलेगा। हाईकोर्ट के फैसले से परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Updated on:
18 Nov 2026, 9:07 PM IST
Published on: