रामपुर

Nikay Chunav Result: आजम खान को रामपुर में लगा दोहरा झटका, आप की नई दुल्हन सना खानम बनी पालिका अध्यक्षा

Rampur Nagar Palika Result: आजम खान को रामपुर में एक और झटका लगा है। रामपुर नगर पालिका से सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं को हार मिली है। यहां से आप उम्मीदवार नई दुल्हन सना खानम ने जीत दर्ज की है।
less than 1 minute read
May 13, 2023
AAP candidate Sana Khan became President
सपा प्रत्याशी नई दुल्हन सना खानम

Rampur Nagar Palika Result: स्वार के बाद अब रामपुर नगर पालिका के चुनाव में आजम खान को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां पर सपा उम्मीदवार को नई दुल्हन सना खानम ने फात्मा जबीं से करारी हार मिली है। रामपुर नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम 10958 वोटों से विजयी घोषित हुई हैं।
नई दुल्हन सना ने नामांकन के एक दिन पहले मामून शाह खान से निकाह किया था। इसके अगले दिन ही आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

सना खानम के पति कांग्रेस से मांग रहे थे टिकट
मामून शाह खान कई महीनों से चेयरमैन सीट के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। आखिरी समय में यह सीट महिला हो गई। इसके बाद मामून ने झटपट सना खानम से शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने निकाह कर लिया। मामून शाह कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे लेकिन उन्हें मिल सका। इसके बाद उन्होंने आप पार्टी ज्वाइन कर ली और आप ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया।

Updated on:
13 May 2023 03:48 pm
Published on:
13 May 2023 03:47 pm