रामपुर

Rampur: सांसद आजम खान को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, दो मामलों में मिली जमानत

Highlights: -उन्होंने अपनी सत्ता के रसूख से यतीम खाने पर बसे दर्जनों लोगों को उजाड़ दिया -उनके घरों को खाली कर दिया, उनके जानवरों को खोल कर ले गए -दो मामलों में कोर्ट ने आजम खान को बड़ी राहत दी है
less than 1 minute read
Mar 17, 2020
azam_khan.jpg

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर सांसद आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, एडीजे 9 की कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए आजम खान पर चल रहे दो मुकदमों में जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। ये जमानत उन्हें यतीमखाने की जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने, उनके घर मे घुसकर लूटपाट मचाने और उनके घर के जेवर, नगदी आदि को लूटपाट करने मामले में मिली है।

बता दें कि सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों के कई केसों में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इनमें से दो मुकदमों में सुनवाई हुई, जबकि अन्य मामलों में कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगी। उधर, आजम खान के वकील की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने दो मामलों में जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है।

गौरतलब है कि आजम खान पर आरोप है कि सपा शासनकाल के दौरान उन्होंने अपनी सत्ता के रसूख से यतीम खाने पर बसे दर्जनों लोगों को उजाड़ दिया। उनके घरों को खाली कर दिया। उनके जानवरों को खोल कर ले गए। साथ ही घर में रखी नकदी, जेवर आदि को लूटकर ले गए। जिसमें समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान और कई समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

Updated on:
17 Mar 2020 06:26 pm
Published on:
17 Mar 2020 06:24 pm
Also Read
View All
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सपा सांसदों ने किया प्रदर्शन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी विवाद, आज छात्रों से मिलेंगे माता प्रसाद पांडे; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद सक्रिय, राज्यपाल से कार्रवाई रोकने का अनुरोध

Jauhar University पर बुलडोजर: शशि थरूर बोले- सरकार कब्जे में लेकर चलाए, SP ने कहा- हम सत्याग्रह करेंगे

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में नया मोड़! प्रबंधन ने कमिश्नर कोर्ट में दी चुनौती, माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा रामपुर