रामपुर

लखनऊ- दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में रोडवेज बस चालक समेत 3 की मौत 49 यात्री घायल

Rampur road accident: यूपी के रामपुर जिले में लखनऊ- दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और वोल्वो बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 49 लोग घायल हो गए है।

less than 1 minute read
Jul 22, 2024
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस मौजूद पुलिस कर्मी

Rampur road accident: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लखनऊ- दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में रोडवेज बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 49 यात्री घायल हो गए हैं। सावन माह का सोमवार होने के नाते ट्रैफिक वन वे कर दिया गया था। जिसके कारण रोडवेज और वोल्वो बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

यूपी के रामपुर जिले में सोमवार की सुबह लखनऊ दिल्ली हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे के आसपास दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद चीख- पुकार मच गई। दोनों बसों का अगला हिस्सा के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों बसों के घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। भारी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी भी परेशान हो गए। अस्पताल के परिसर फर्श पर लेटे घायल दर्द से कराह रहे थे। ऐसा लग रहा था कि मानो पूरे अस्पताल में घायल ही आ गए हैं। इन घायलों में गंभीर रूप से घायल 18 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। हादसे की जानकारी होते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Also Read
View All

अगली खबर