रामपुर

दहेज को लेकर इंसानियत एक बार फिर शर्मसार; बेरहम पिता ने 8 महीने के मासूम को उल्टा लटका कर गांव में घुमाया

UP crime: दहेज को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक बेहरम पिता ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटका कर गांव में घुमाया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 2:25 PM IST
viral video
पिता ने 8 महीने के मासूम को उल्टा कर घुमाया। फोटो सोर्स-X

UP Crime: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटका कर पूरे गांव में घुमाया। दहेज की मांग को लेकर शख्स ने ऐसा किया। मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

8 महीने के बेटे को पिता ने उल्टा लटका कर घुमाया

मामला मिलक थाना इलाके का बताया जा रहा है। अपनी पत्नी पर दहेज को लेकर दबाव बनाने के लिए शख्स ने अमानवीय कृत्य कर डाला। आरोपी ने अपने 8 महीने के बेटे को उल्टा लटका कर पूरे गांव में घुमाया। जिससे पत्नी और उसके मायके वालों पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जा सके और उनसे अपनी दहेज की मांग को मनवा सके।

आरोपी ने खुद वीडियो बनाने की बात लोगों से कही

मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में उसकी शादी हुई थी, तभी से उसका पति दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक 2 लाख रुपये और कार लाने की मांग उसके ससुराल में पति समेत अन्य परिवारजन करते हैं। पीड़िता का कहना है कि 8 माह का उसका बेटा है। उसके पति ने मासूम बेटे को 4 बार पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान आरोपी ने लोगों से वीडियो बनाने की भी बात कही।

पति और परिवार के सदस्यों को जेल हो-पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने बच्चे को पूरे गांव में घुमाया। जिसका वीडियो भी पूरे गांव ने देखा। पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वह पैसे कहां से लाएगी। उसने कहा कि आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्यों को जेल होनी चाहिए।

परामर्श केंद्र भेजा गया मामला

बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे को गांव में घुमाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसका इलाज करवाया जा रहा है। उसने कहा कि मामले को लेकर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। थाना मिलक खानम की इंचार्ज निशा खटाना का मामले को लेकर कहना है कि पीड़िता के पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया गया, साथ ही मामला परामर्श केंद्र भेजा गया है।

Updated on:
24 Jul 2025, 2:25 PM IST
Published on: