रामपुर

Rampur: भाजपा ने उतारे सबसे ज्‍यादा स्‍टार प्रचारक लेकिन फिर भी जीत गई सपा

Highlights रामपुर उपचुनाव में कायम रहा Azam Khan का दबदबा Samajwadi Party की उम्‍मीदवार ने हासिल की है जीत BJP ने झाेंक दी थी अपनी पूरी ताकत

2 min read
Oct 26, 2019
bjp.jpg

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर (Rampur) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आजम खान (Azam Khan) का दबदबा कायम रहा। यहां से आजम खान की पत्‍नी एवं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की उम्‍मीदवार डॉ. तजीम फातिमा ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्‍याशी भारत भूष्‍ण गुप्‍ता को सात हजार से ज्‍यादा वोटों से शिकस्‍त दी है।

भाजपा के इन दिग्‍गजों ने किया है प्रचार

रामपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झाेंक दी थी। पार्टी की तरफ से सबसे ज्‍यादा स्‍टार प्रचारक और दिग्‍गज उतारे गए थे। जबक‍ि सपा ने गिने-चुने चेहरों के साथ प्रचार किया था। भाजपा के लिए खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदि‍त्यनाथ ने जनसभा की थी। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana) और राज्‍यमंत्री गुलाबो देवी भी मौजूद रहे थे। केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) दो दिन तक रामपुर में रहे और चुनाव प्रचार में सहयोग किया था। राज्‍य मंत्री बलदेव सिंह औलख और महेश गुप्‍ता कई दिन तक शहर में बने रहे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में जया प्रदा ने कई मोहल्‍लों और गलियों में जाकर वोट मांगा था। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भी प्रचार के लिए रामपुर पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भी प्रचार में सहयोग किया था।

अखिलेश यादव ने की थी जनसभा

सपा की तरफ से पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा की थी। विपक्ष नेता रामगोविंद चरौधरी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी आजम खान के लिए वोट मांगे थे। खुद आजम खान ने भी प्रचार के लिए रैलियां की थीं। विधायक अब्‍दुल्‍ला आजम और कुछ विधायकों ने चुनाव में सहयोग किया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से राशिद अल्‍वी, प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और राष्‍ट्रीय सचिव संजय कपूर ने प्रचार किया था।

Published on:
26 Oct 2019 03:12 pm