Highlights रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्‍याशी डॉ. तजीन फातिमा बनीं विधायक Samajwadi Party ने अपने आधिकारिक Facebook पेज पर की पोस्‍ट सपा सांसद Azam Khan ने इसे जनता की जीत बताया
रामपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रामपुर (Rampur) विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने के बाद सपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसको लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने आधिकारिक फेसबुक (Facebook) पेज पर भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पार्टी ने मतदाताओं को बधाई भी दी।
यह लिखा है पोस्ट में
रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. तजीन फातिमा ने भाजपा उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता को हराकर चुनाव जीता है। इसके अलावा सपा ने 11 में से दौ और सीटों पर भी जीत हासिल की है। इसके बाद सपा ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई। उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए, उनमें केवल एक सीट रामपुर पार्टी के पास थी। तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल-प्रपंच के बावजूद तजीन फातिमा ने रामपुर से जीत दर्ज की है।
भाजपा पर साधा निशाना
फेसबुक पोस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश अब गांधी, डाॅ. लोहिया और डाॅ. अम्बेडकर के विचारों पर चलेगा। भ्रष्टाचार, जातिवादी, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। सपा भविष्य की राजनीति में भी विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी। उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने आतंक और दबाव की राजनीति पहले से ही शुरू कर दी थी। समाजवादी कार्यकर्ताओं को फर्जी केसों में फंसाने के साथ ही प्रमुख नेताओं के खिलाफ पुलिस लग गई थी। राज्य के सभी उपचुनाव क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ने दौरा किया। इस दौरान यह धमकी भी दी गई कि विपक्ष को सबक सिखाना है। इस कारण प्रशासनिक मशीनरी ने पक्षपातपूर्ण ढंग से सत्तारूढ़ दल को जिताने के हथकंडे शुरू किए और विपक्ष को अपमानित करने के कदम उठाए। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। जनता ने भाजपा के दंभ को तोड़ा है और लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है।
यह कहा आजम खान ने
वहीं, रामपुर में जीत के बाद सपा उम्मीदवार तजीन फातिमा ने कहा कि यह जनता की जीत है। इसके लिए उन्हांने जनता का धन्यवाद भी किया। सपा सांसद आजम खान ने भी इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जुल्म के खिलाफ जीत है। मुसीबत के दौर में भी लोगों ने उनका साथ दिया। इससे सबक लेते हुए अफसरों को अचदे काम की पहल करनी चाहिए।