रामपुर

आज़म खान के मुकाबले भाजपा इस केंद्रीय मंत्री की पत्नी को देगी टिकट

-दो बार सांसद रहीं जया प्रदा को उतारने की चर्चा थी -क्यूंकि स्थानीय स्तर पर कोई आज़म के मुकाबले दमदार उम्मीदवार है भी नहीं
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 9:10 AM IST
moradabad
आज़म खान के मुकाबले भाजपा इस केंद्रीय मंत्री की पत्नी को देगी टिकट

रामपुर: लोकसभा चुनावों के लिए सत्ता पाने के लिए सभी दल अपने अपने दमदार उम्मीदवारों के ऐलान लगातार कर रही है। रामपुर जैसी हॉट सीट पर सपा ने कद्दावर नेता आज़म खान को अपना उम्मीदवार बनाकर विरोधियों के लिए सिरदर्द खड़ा कर दिया है। वहीँ अभी तक सत्तारूढ़ भाजपा अभी तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। पहले यहां से पूर्व में दो बार सांसद रहीं जया प्रदा को उतारने की चर्चा थी। लेकिन अब पार्टी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी को पार्टी लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। जिसकी घोषणा आज हो सकती है।

Video मुख्यमंत्री याेगी ने कहा सहारनपुर में है आतंकी अजहर मसूद का ''दामाद'' जानिए किसकी आेर इशारा
इसलिए सीमा नकवी की दावेदारी
मुख्तार अब्बास नकवी एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, जबकि 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए 2014 में उन्होंने दावेदारी नहीं की। लेकिन मौजूदा हालात में उन्होंने खुद के बजाय पत्नी सीमा नकवी का नाम को आगे भेजा है। जिस पर इसलिए भी मुहर लग सकती है। क्यूंकि स्थानीय स्तर पर कोई आज़म के मुकाबले दमदार उम्मीदवार है भी नहीं और मुख्तार अब्बास नकवी लगातार रामपुर लोकसभा में सक्रीय रहते हैं।

लोक सभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कर रहे थे गुप्त बैठक, दर्ज हुआ मुकदमा

पहली बार आज़म लोकसभा चुनाव लड़ रहे
जया प्रदा के रामपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा पिछले एक साल से अधिक समय से है। लेकिन अब जब चुनाव सिर पर है तब भी चर्चा बनी हुई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद इस सीट से 9 बार के विधायक आज़म खान पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा उनके मुकाबले कौन दमदारी से लड़ पाएगा। इसके लिए पार्टी किसी स्थानीय उम्मीदवार कोही तरजीह देना चाहती है। जिसमें सीमा नकवी फिट बैठ रहीं हैं। फ़िलहाल अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।

Published on: