रांची

झारखंड NDA में फूट के संकेत, 4 सीटों पर AJSU और BJP के बीच टकराव तय

(Jharkhand NDA) बीजेपी (Jharkhand BJP) की पुरानी सहयोगी आजसू (AJSU) पार्टी ने 12 सीटों (Jharkhand Assembly Election) पर उम्मीदवारों (AJSU Candidate List) की घोषणा कर दी है इनमें से चार सीटें ऐसी हैं जिन पर...

2 min read
Nov 11, 2019
झारखंड NDA में फूट के संकेत, 4 सीटों पर AJSU और BJP के बीच टकराव तय

(रांची,रवि सिन्हा): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से अलग राह अपनाते हुए 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। आजसू पार्टी ने पहली सूची में कई ऐसी सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिसके लिए सहयोगी दल भाजपा ने रविवार को ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी।

आजसू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर से भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। इस तरह से अब गठबंधन में दरार आ चुका है, हालांकि आजसू की ओर से गठबंधन टूटने को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं की गई और पार्टी की ओर से यह कहा गया कि मंगलवार को रांची में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो विस्तार से सारी बातों की जानकारी देंगे। वहीं मंगलवार को रांची में पार्टी की ओर से मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता-कार्यकर्त्ता आजसू पार्टी का दामन थामेंगे।


आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सोमवार रात आठ बजे रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में चर्चा के बाद इन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि सुदेश महतो ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मिलकर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की थी। पार्टी की ओर से 17 प्रत्याशियों की सूची भाजपा को सौंपी गई थी।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि सिल्ली से सुदेश महतो चुनाव लड़ेंगे, वहीं रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, गोमिया से लंबोदर महतो, बड़कागांव से रौशनलाल चौधरी, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, सिमरिया से मनोज चंद्रा, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा और सिंदरी से सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो शामिल है। आजसू पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता ने पहले 11 नामों की पहली सूची जारी की , लेकिन थोड़ी ही देर में सुदेश महतो का फोन आने के बाद उन्होंने मांडू विधानसभा सीट से निर्मला महतो को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की।

इन सीटों पर टकराव....

सूची के अनुसार चार सीटें ऐसी है, जहां आजसू पार्टी और भाजपा के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। चक्रधरपुर से भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को उम्मीदवार बनाया है, आजसू पार्टी ने वहां रामलाल मुंडा को प्रत्याशी बनाया है, इसी तरह से सिमरिया से भाजपा ने किशुन दास को प्रत्याशी बनाया, तो आजसू पार्टी ने मनोज चंदा को मैदान में उतारा है। सिंदरी सीट से भाजपा ने इंद्रजीत महतो और आजसू पार्टी ने सदानंद महतो को मौका दिया है। आजसू पार्टी ने मांडू विधानसभा सीट से निर्मला महतो पर भरोसा जताया जबकि भाजपा ने इस सीट से हाल ही में झामुमो छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए जेपी पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

Published on:
11 Nov 2019 09:35 pm
Also Read
View All