30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड: क्यों कटा 10 मौजूदा विधायकों का टिकट और बाजी मार गए दूसरे दलों से आए नेता?…जानें यहां

Jharkhand Election: भाजपा (Jharkhand BJP Candidate List) ने पहली सूची में दस विधायकों का टिकट काट दिया, 2014 में दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए पांच विधायकों को टिकट दे दिया है...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Nov 2019, 10:10 PM IST

Jharkhand BJP Candidate List

ताला मरांडी, राधाकृष्ण किशोर और शिवशंकर उरांव समेत दस सीटिंग विधायकों का कटा टिकट

(रांची, रवि सिन्हा): मुख्यमंत्री के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर समय-समय पर सवाल उठाने वाले भाजपा विधायक ताला मरांडी, राधाकृष्ण किशोर और शिवशंकर उरांव समेत दस सीटिंग विधायकों को रघुवर दास की नाराजगी भारी पड़ी।


भाजपा ने पहली सूची में दस विधायकों का टिकट काट दिया, इनमें छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर बोरियो से ताला मरांडी, सिमरिया से गणेश गंझू, चतरा से जयप्रकाश भोक्ता, सिंदरी से फूलचंद मंडल, झरिया से संजीव सिंह, घाटशिला से लक्ष्मण टुडू, गुमला से शिवशंकर उरांव, सिमडेगा से विमला प्रधान, मनिका से हरेकृष्ण सिंह शामिल हैं। हालांकि झरिया से संजीव सिंह के बदले उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया गया है। संजीव सिंह अभी अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।


यह भी पढ़ें:जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...


राधाकृष्ण किशोर के बदले पुष्पा देवी को टिकट दिया गया है। वे छतरपुर के पूर्व राजद विधायक और पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइंया की पत्नी हैं। राधाकृष्ण किशोर छतरपुर से चार बार चुनाव जीते हैं। 2014 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अभी पार्टी में मुख्य सचेतक की भूमिका में थे। किशोर के टिकट कटने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। इसी तरह बोरियो से ताला मरांडी का टिकट कटना भी तय माना जा रहा था। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बेटे की शादी कथित तौर पर नाबालिग लड़की से करने को लेकर विवाद में आने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भाजपा से दूरियां बनाकर चल रहे थे। ताला मरांडी की जगह सूर्या हांसदा को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Video: करतारपुर साहिब में मत्था टेक झूमे श्रद्धालु


गुमला से शिवशंकर उरांव का टिकट भी काट दिया गया है। मिसिर उरांव को गुमला से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि सिमडेगा से विमला प्रधान की जगह सदानंद बेसरा को उम्मीदवार बनाया गया है। विमला प्रधान दो बार चुनाव जीती हैं। शिवशंकर उरांव 2014 में जीते थे।दोनों विधायक अर्जुन मुंडा के भी करीबी माने जाते रहे हैं।


मनिका से रघुपाल सिंह को टिकट दिया गया है जबकि वर्तमान विधायक हरेकृष्ण सिंह को ड्रॉप किया गया है। इसी तरह चतरा में जनार्दन पासवान को टिकट दिया गया है, वे राजद से दो बार चतरा का चुनाव जीते हैं। लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल हुए थे। सिमरिया में किशुन कुमार दास को पार्टी ने नया उम्मीदवार बनाया है. जबकि गणेश गंझू का टिकट काट दिया गया है। गणेश गंझू 2014 में जेवीएम से जीते थे और चुनाव जीतने के बाद झाविमो में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:प्रदूषित होने की जगह मदहोश होगी हवा!...यहां जलाया गया करोड़ों का गांजा

दूसरे दलों से आए नेताओं को दिया मौका...

इधर वर्ष 2014 में दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पांच विधायकों मनोज कुमार यादव, जयप्रकाश भाई पटेल, कुणाल षाड़ंगी , प्रकाश राम और भानू प्रताप शाही को पार्टी ने टिकट दे दिया है,वहीं कांग्रेस से आये सुखदेव भगत पर अब तक निर्णय नहीं हो पाया है।


वर्ष 2014 के विधानसभा के कुछ ही दिनों बाद झाविमो के आठ में से छह विधायक रणधीर सिंह, अमर कुमार बाउरी, जानकी प्रसाद यादव, आलोक चौरसिया, गणेश गंझू और नवीन जायसवाल भाजपा में शामिल हो गये थे। इनमें से गणेश गंझू की जगह पार्टी ने किशुन कुमार दास को टिकट दिया, जबकि रणधीर सिंह, आलोक चौरसिया और नवीन जयसवाल को टिकट फिर से मिल चुका है। वहीं अमर कुमार बाउरी के चंदनकियारी और जानकी प्रसाद यादव के बरकट्ठा विधानसभा सीट पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है।

पिछले महीने की 23 तारीख को कांग्रेस से लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत, बरही के विधायक मनोज यादव, मांडू से झामुमो के विधायक जेपी पटेल, बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी और भवनाथपुर से नौजवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानू प्रताप शाही भाजपामें शामिल हुए हैं. जबकि पांच अक्टूबर को लातेहार से झाविमो के विधायक प्रकाश राम ने भाजपा का दामन थामा था। इनमें से सुखदेव भगत को छोड़ कर मुख्यमंत्री रघुवर दास की लॉबिंग के बाद पार्टी नेतृत्व ने टिकट दे दिया है, वहीं आजसू पार्टी के रवैये के कारण सुखदेव भगत का टिकट फंस गया है।

यहां पर देखें उस कुएं का वीडियो जिसके पानी से खेती करते थे गुरुनानक देव...


बता दें कि बीजेपी की ओर से 52 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की गई है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने है। पहले चरण के तहत होने वाले चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:लालू यादव से मिले हेमंत सोरेन, महागठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड