31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू यादव से मिले हेमंत सोरेन, महागठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

झारखंड चुनाव (Jharkhand Election) को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं, महागठबंधन (Jharkhand Mahagathbandhan) निर्माण के लिए तीन विपक्षी पार्टियां आगे आई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 9 Nov 2019, 9:35 PM IST

लालू यादव से मिले हेमंत सोरेन, महागठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

लालू यादव से मिले हेमंत सोरेन, महागठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

(रांची): झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो, कांग्रेस तथा राजद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति से अवगत कराया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने दावा किया कि उन्हें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का आशीर्वाद मिल गया है और विधानसभा चुनाव में तीनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Verdict: अयोध्या फैसले से पहले कांग्रेस की अहम बैठक, नेताओं को अलग-अलग राय ना देने के निर्देश

हेमंत सोरेन ने कहा कि मुलाकात क्रम में लालू प्रसाद ने भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष की एकजुटता बनाये रखने का आग्रह किया है। उन्होंने गठबंधन के नेता को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि जंग को जीतने का आशीर्वाद मिला है। उनसे कई मुद्दे पर बातचीत हुई है. राजद की मांग पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर, मनिका, गढ़वा, भवनाथपुर, झरिया विधानसभा सीट को लेकर भी बातचीत हुई, अब उनका प्रयास है कि राष्ट्रीय जनता दल के सवालों का हल निकालना।

यह भी पढ़ें:अयोध्या विवाद: कांग्रेस ने किया SC के फैसले का स्वागत, कहा- मंदिर पर सियासत के द्वार बंद


हेमंत सोरेन ने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। गंठबंधन को बनाने में कांग्रेस आलाकमान की सहमति के लिए उन्हें धन्यवाद देंगे। यह पूछे जाने पर कि राजद के प्रेशर पर वे सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव भी प्रचार में साथ रहेंगे। यह आश्वासन मिल गया है।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:दिल्ली से लौटे आजसू पार्टी सुप्रीमो, सीट बंटवारे के लिए BJP के पाले में फेंकी गेंद

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड