30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मालिक को बचाने के लिए ‘कोबरा’ से भिड़ गया ‘लादेन’, उसके बाद…

पांच फुट लंबा कोबरा (Interesting Facts About Cobra) बच्चे के निकट पहुंचने लगा। लादेन उस पर झपटा। (Interesting Facts About Dogs) इससे पहले कि सांप बच्चे को डसता...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 7 Nov 2019, 5:39 PM IST

जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...

जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...

(भुवनेश्वर): पालतू कुत्तों की वफादारी के किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते है। कुत्ता वफादारी का प्रमाण देने में भी सदैव अव्वल रहा है। खोरदा से भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया जहां पालतू कुत्ते ने अपनी जान गंवाकर मालिक की जान बचा ली।

यह भी पढ़ें: बड़े आतंकी संगठनों से जल्द शांति समझौता करेगा केंद्र, प्रमुख वार्ताकार ने कही यह बात

हुआ यूं कि मुंडामुहान गांव के देवब्रत सामंतराय का बच्चा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। उनका पालतू कुत्ता लादेन भी घर के बाहर बैठा था। तभी पांच फुट लंबा कोबरा बच्चे के निकट पहुंचने लगा। लादेन उस पर झपटा। इससे पहले कि सांप बच्चे को डसता उनके पालतू कुत्ते लादेन ने सांप पर हमला कर दिया। सांप ने उसे काट लिया। जब तक लादेन के जहर चढ़ता तब तक उसने सांप को मार दिया। थोड़ी देर बाद कुत्ता भी मर गया।

यह भी पढ़ें:इन विशेष शर्तों पर रिहा होंगे डिटेंशन कैंपों में रह रहे विदेशी घोषित 57 लोग

यह घटना आसपास क्षेत्र में चर्चा में रही। बताते हैं कि कुत्ते ने बच्चे को काटने का सांप को कोई मौका ही नहीं दिया। सांप और कुत्ते की इस रोमांचक लड़ाई में सांप और कुत्ता दोनों ही मारे गए। देवब्रत का कहना है कि उनका कुत्ता लादेन बहुत ही वफादार था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह एक लंबी चेन से बंधा था। वह यदि बंधा न होता तो बच जाता।

ओडिशा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:युवक को सरेआम मारी गोली, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो