रांची

​​​​​हेमंत व बाबूलाल जैसे नेता भूमि अधिग्रहण कानून पर कर लें खुली बहस- लक्ष्मण गिलुवा

लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि इस संशोधन विधेयक से राज्य में रहने वाले आदिवासी, मूलवासी और रैयतों के हितों की रक्षा होगी...
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 7:46 PM IST
BJP state president Laxman Giluva
BJP state president Laxman Giluva

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आरोप लगाया है कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष जनता को दिग्भ्रमित कर रहा है।

विकास परियोजनाओं को आगे बढाने के लिए बनाया गया नियम

गिलुवा ने रविवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित होकर राष्ट्रपति के पास पहुंचा और राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब यह कानून राज्य में लागू होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस संशोधन विधेयक से राज्य में रहने वाले आदिवासी, मूलवासी और रैयतों के हितों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह कानून बनाया है। अब सरकार सरकारी योजनाओं के लिए जनहित में मुआवजा देकर भूमि अधिगृहित कर सकती है।


विपक्षी नेताओं को दिया यह चैलेंज

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी सफेद झूठ बोल रहे हैं। ये नेता विकास विरोधी हैं। झारखंड का विकास इन्हें नहीं पच रहा है। ये जनता को दिग्भ्रमित कर भ्रम फैलाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस सफल नहीं होने देगी। हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि हेमंत सोरेन-बाबूलाल मरांडी जैसे नेता चाहें तो इस कानून पर खुली बहस कर लें।


जमीन लेकर दी जाएगी चार गुना मुआवजा राशि

उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत किसी रैयत से जनकल्याणकारी कार्यां के लिए जमीन ली जाएगी, तो चार गुणा कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में ग्रामसभा से मंजूरी मिलने के बाद ही जमीन अधिगृहित की जाएगी । प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि इस संशोधन विधेयक के तहत सिर्फ सरकारी कार्यां के लिए ही जमीन ली जाएगी। उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से लगाये जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि इस संशोधन बिल में कहीं नहीं लिखा हुआ है कि जमीन अधिगृहित कर पूंजीपतियों को दी जाएगी।

Published on: